देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप: रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना पुलिस पर एक पत्रकार ने लगातार प्रताड़ित करने, रिश्वत मांगने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकार विवेक राठौर ने झोन-4 के पुलिस उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
20 दिनों से पूछताछ के लिए बुलाने का आरोप
शिकायतकर्ता के मुताबिक, अपराध क्रमांक 262/26 के संबंध में पिछले करीब 20 दिनों से पुलिस उसे पूछताछ के लिए कई बार थाने बुला रही है। उसका कहना है कि धारा 35 (3) के तहत पुलिस उसके बयान भी दर्ज कर चुकी है।
रिश्वत की मांग की
राठौर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बयान दर्ज होने के बाद पुलिस के एक जवान ने उससे रिश्वत की मांग की। रिश्वत देने से इनकार करने पर कथित तौर पर उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया और फर्जी पत्रकार बताकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
थाना प्रभारी पर हवालात में बंद करने का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि धमकी से नहीं डरने पर थाना प्रभारी ने उसे हवालात में बंद कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसे दवा की जरूरत है।
राठौर के मुताबिक, उसने पुलिसकर्मियों से घर फोन कर दवा मंगाने की अनुमति मांगी, लेकिन कथित तौर पर उसे फोन नहीं करने दिया गया। उसका यह भी आरोप है कि उसे वकील से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई।
करीब 3 घंटे बाद छोड़े जाने का दावा
शिकायत में विवेक राठौर ने बताया है कि करीब तीन घंटे बाद उन्हें सशर्त छोड़ने के लिए तैयार हुए। इसके बाद दबाव बनाकर उससे एक कोरे कागज पर लिखवाया गया कि वह 24 घंटे के भीतर मारपीट करने वाले किसी व्यक्ति का नाम बताए।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले से संबंधित उसके पास उपलब्ध जानकारी वह पहले ही पुलिस को लिखित रूप में दे चुका है।
थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग
राठौर ने शिकायत में घटना की तारीख 3 सितंबर 2026 शाम करीब 5 बजे बताई है। उसने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि के लिए द्वारकापुरी थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है।
पत्रकार होने के कारण रंजिश की जताई आशंका
शिकायतकर्ता ने खुद को पत्रकार और ‘आज की पहल’ का संपादक बताते हुए आशंका जताई है कि किसी खबर को लेकर थाना प्रभारी उससे रंजिश रख सकते हैं। उसने शिकायत में यह भी आशंका व्यक्त की है कि उसे झूठे मामले में फंसाया जा सकता है।
राठौर ने झोन-4 के पुलिस उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करवाने और कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!