वीडियो देखिये, पुलिस का वीकेंड चेकिंग एक्शन: इतने बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई; नशे में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने वीकेंड पर विशेष सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। शनिवार शाम से रविवार देर रात तक शहर के चारों पुलिस जोन में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 604 गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी और आर के सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार
अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 195 वाहन चालकों को पकड़ा। इनमें से 185 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
तीन सवारी, ब्लैक फिल्म और हूटर वालों पर भी कार्रवाई
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस ने विशेष नजर रखी। तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा अवैध रूप से हूटर लगाने वाले 2 चार पहिया वाहनों और ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे 55 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही हूटर और ब्लैक फिल्म हटवाकर वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी।
अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
विशेष अभियान के दौरान थाना कनाड़िया पुलिस ने अनिकेत चौहान नामक आरोपी को एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा थाना द्वारकापुरी पुलिस ने एक आरोपी को गुप्ती के साथ तथा कनाड़िया पुलिस ने एक अन्य आरोपी को अवैध तलवार के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
अवैध शराब और गांजा पीने वालों पर शिकंजा
अभियान के दौरान थाना आजाद नगर और लसूड़िया पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 45 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 11 लोगों तथा गांजा सेवन करते पाए गए 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
207 वारंट तामील, 125 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 207 वारंट तामील किए गए, जिनमें 56 स्थायी वारंट, 64 गिरफ्तारी वारंट और 87 जमानती वारंट शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न धाराओं के तहत 125 आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कई सक्रिय अपराधियों को थानों में बुलाकर उनके डोजियर भरवाए गए और भविष्य में अपराध न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
ड्रोन से निगरानी, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग
पुलिस ने शहर के हॉटस्पॉट, शैडो एरिया, मल्टी स्टोरी कॉलोनियों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन पेट्रोलिंग भी की। इस दौरान चाकूबाजों, ड्रग पैडलरों, जिलाबदर बदमाशों और महिला अपराधों में संलिप्त संदिग्धों पर विशेष निगरानी रखी गई।
लोगों को किया जागरूक
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद कर नागरिकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!