वीडियो देखिये, टिकट कटने के बाद नाराजगी से नरम पड़े नरोत्तम मिश्रा के तेवर: मुख्यमंत्री और संगठन से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना; बगावत की संभावनाओं को किया खत्म
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल/दतिया।
मध्य प्रदेश की राजनीति में दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुरू हुआ सियासी घटनाक्रम अब नई दिशा लेता नजर आ रहा है। पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद जहां उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उनके तेवर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
बीजेपी ने दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा की जगह ब्राह्मण चेहरे आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई और पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
टिकट नहीं मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या नरोत्तम मिश्रा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इस बीच विपक्षी दलों की ओर से भी उन्हें साधने की कोशिशों की खबरें सामने आईं। शिवसेना (यूबीटी) की ओर से भी उन्हें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिए जाने की चर्चा हुई। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से जारी असमंजस के बीच नरोत्तम मिश्रा ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए बगावत की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया है।
शनिवार को नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की। बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने दतिया में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बातचीत की जानकारी दी और कहा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे धैर्य और शांति बनाए रखें। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे और चुनाव में पार्टी के लिए काम करेंगे।
बैठक के अगले दिन रविवार सुबह नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि दिल्ली में उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में दतिया घटनाक्रम और आगे की राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा संभव है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी नेतृत्व नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ नेता को किसी सम्मानजनक भूमिका में बनाए रखने की कोशिश कर सकता है।
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है और सभी कार्यकर्ता संगठन के फैसले के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने भावनाओं में आकर इस्तीफे दिए हैं, लेकिन किसी भी इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि चुनाव उनके मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा और बीजेपी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। बीजेपी की ओर से जारी बयान में भी कहा गया कि बैठक में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। पार्टी ने स्पष्ट किया कि संगठन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता मिलकर आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा के बयान में आए शब्द “अच्छी चर्चा हुई”, “धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा” और “संगठन सर्वोपरि है”—इस बात के संकेत माने जा रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व और उनके बीच कोई सहमति बन गई है। इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी उम्मीदवार बदलने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा था कि बीजेपी में घोषित उम्मीदवार को बदलने की परंपरा नहीं है।
दतिया घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि बीजेपी चुनाव हारने की स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने भरोसा जताया कि दतिया की जनता आगामी उपचुनाव में बीजेपी को जवाब देगी और कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भारती के पक्ष में समर्थन करेगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!