वीडियो देखिये, पति की हत्या की आरोपी पत्नी के बयान पर मां की प्रतिक्रिया: बोलीं- वही है पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड; ऐसा है तो मेरे बेटे को क्यों नहीं बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाबी हलफनामे में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। वहीं, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सोनम के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए उसे पूरे हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता बताया है।
उमा रघुवंशी ने कहा कि सोनम का खुद को बेगुनाह बताना परिवार के लिए स्वीकार्य नहीं है। उनका आरोप है कि यदि सोनम वास्तव में निर्दोष होती तो वह राजा को कथित साजिश और अन्य आरोपियों के बारे में सचेत करती। उन्होंने कहा कि राजा उन लोगों को जानता तक नहीं था, जिन पर इस मामले में आरोप लगे हैं।
"अगर निर्दोष होती तो राजा को बचाने की कोशिश करती"
राजा की मां उमा रघुवंशी ने सोनम के हलफनामे पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक पत्नी होने के नाते सोनम की जिम्मेदारी थी कि वह राजा की सुरक्षा और उसके हितों का ध्यान रखती। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के पीछे पूरी साजिश सोनम की जानकारी और भूमिका के बिना संभव नहीं थी।
उमा रघुवंशी ने कहा कि परिवार सोनम के उन दावों को स्वीकार नहीं कर सकता, जिनमें वह खुद को पीड़ित बता रही है। उन्होंने न्यायालय से मामले की निष्पक्ष सुनवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने बताया खुद को निर्दोष
इससे पहले सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया था। उसने दावा किया कि उसे गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है और वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
सोनम की ओर से कहा गया कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और उसने जांच से लेकर ट्रायल प्रक्रिया तक हर स्तर पर सहयोग किया है।
जमानत याचिका पर टिकी नजरें
राजा रघुवंशी हत्याकांड अब सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण दौर में पहुंच गया है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया था कि मामले में अभी कई गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं और ट्रायल प्रक्रिया जारी है। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और सोनम की जमानत याचिका पर आने वाले फैसले पर टिकी हैं।
परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
राजा रघुवंशी का परिवार लगातार मामले में जल्द न्याय की मांग कर रहा है। राजा की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि परिवार लंबे समय से इंसाफ का इंतजार कर रहा है और दोषियों को सजा मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में आरोपी और पीड़ित पक्ष के अलग-अलग दावों के बीच कानूनी प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!