दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक: आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आदि कैलाश की यात्रा पर गए इंदौर के सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है। वीडियो में तिलक दोस्तों के साथ हंसी-खुशी ट्रेकिंग करते और जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। वे दोस्तों को आदि कैलाश के दर्शन कराने के साथ यात्रा का अनुभव भी साझा कर रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि महज आधे घंटे बाद उनकी तबीयत इतनी बिगड़ जाएगी कि उनकी जान चली जाएगी।
पार्वती कुंड के दर्शन के लिए जा रहे थे तिलक
तिलक के साथ यात्रा पर गए दोस्त प्रतीक वर्मा के मुताबिक, सात दोस्तों का ग्रुप आदि कैलाश पहुंचा था। सभी ने आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद ग्रुप पार्वती कुंड के दर्शन के लिए ट्रेकिंग करते हुए आगे बढ़ रहा था। सभी दोस्त उत्साहित थे और जयकारे लगा रहे थे। करवा चौथ के दिन आदि कैलाश के दर्शन होने पर सभी ने खुशी भी जताई थी। तिलक सफेद कंबल ओढ़कर आगे चल रहे थे और पीछे आ रहे दोस्तों को रास्ते में दर्शन करा रहे थे।
पार्वती कुंड से पहले बिगड़ने लगी तबीयत
प्रतीक ने बताया कि पार्वती कुंड से कुछ दूरी पहले तिलक को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उनकी हालत बिगड़ती देख दोस्त उन्हें वापस वाहन तक लेकर आए। वहां भी उन्हें आराम नहीं मिला। दोस्तों ने उनके हाथ-पैर रगड़े और शरीर को गर्म रखने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें गुंजी ले जाया गया।
होम स्टे में कंबल ओढ़ाए, पानी भी पिलाया
गुंजी के एक होम स्टे में तिलक को आराम कराने की कोशिश की गई। प्रतीक उनके साथ कमरे में रुके थे, जबकि बाकी दोस्त खाना खाने चले गए। प्रतीक के अनुसार, उन्होंने तिलक को दो-तीन कंबल ओढ़ाए और पानी पिलाया। दोस्तों ने खाना खाने के लिए पूछा, लेकिन तिलक ने मना कर दिया। इसके बाद उन्हें आराम करने दिया गया।
रात 11:30 बजे फिर बिगड़ी हालत, आर्मी कैंप में दी ऑक्सीजन
रात करीब 11:30 बजे तिलक की तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी। दोस्त उन्हें तुरंत वाहन से करीब 5 से 7 किलोमीटर दूर स्थित आर्मी कैंप लेकर पहुंचे। वहां उनकी पल्स जांच की गई और ऑक्सीजन दी गई। हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
प्रतीक के मुताबिक, सभी दोस्त तिलक के पास मौजूद थे और उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान तिलक ने उनका हाथ छोड़ दिया और नीचे गिर पड़े। दोस्तों के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
दोस्त बोले- पहले से कोई बीमारी नहीं थी
प्रतीक ने बताया कि तिलक को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उनका स्वभाव सरल और मिलनसार था। दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि खुशी-खुशी शुरू हुई यात्रा का अंत इस तरह होगा। यात्रा के दौरान बनाया गया वीडियो अब दोस्तों के लिए तिलक की आखिरी याद बन गया है।
इंदौर लाया जाएगा शव, आज होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार, तिलक का शव शनिवार शाम इंदौर स्थित उनके निवास पर लाया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तिलक की असमय मौत से परिवार और दोस्तों में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!