इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक: शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर शर्मा परिवार के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंच गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने पुजारी विनायक शर्मा और देवेंद्र शर्मा की रिट अपील मंजूर करते हुए सिंगल बेंच के पूर्व आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही फिलहाल पुजारी प्रतिनिधि की नियुक्ति का रास्ता रुक गया है। सिंहस्थ 2028 से पहले मंदिर में पुजारी नियुक्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कानूनी लड़ाई तेज हो गई है।
मंगल शर्मा ने खुद को बताया कमल शर्मा का दत्तक पुत्र
दरअसल, यह विवाद पुजारी कमल शर्मा के प्रतिनिधि की नियुक्ति से जुड़ा है। मंगल शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को कमल शर्मा का दत्तक पुत्र बताया था। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने जनवरी 2023 में उनकी नियुक्ति पर सहमति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद नियुक्ति नहीं हो पाई।
इसके बाद मंगल शर्मा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अदालत को बताया गया कि जनवरी 2023 के निर्णय का पालन करते हुए मंगल शर्मा को पुजारी नियुक्त किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सिंगल बेंच में मामला निराकृत हो गया था।
विनायक और देवेंद्र शर्मा ने जताई आपत्ति
सिंगल बेंच के आदेश के बाद धर्मराज शर्मा के बेटे विनायक शर्मा और देवेंद्र शर्मा ने रिट अपील दाखिल कर दी। दोनों का दावा है कि पुजारी पद पर उनका भी वंशानुगत अधिकार है और मंगल शर्मा अकेले उत्तराधिकारी नहीं हो सकते।
याचिकाकर्ताओं ने अदालत में यह भी दलील दी कि मंगल शर्मा की याचिका में उन्हें पक्षकार नहीं बनाया गया था। ऐसे में मामले में उनका पक्ष सुने बिना ही आदेश पारित कर दिया गया। दोनों की ओर से अधिवक्ता मुदित माहेश्वरी ने अदालत में पक्ष रखा और सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगाने की मांग की।
गोद लेने की प्रक्रिया और उम्र को लेकर भी विवाद
विवाद की एक प्रमुख वजह मंगल शर्मा के दत्तक पुत्र होने का दावा भी है। विनायक और देवेंद्र शर्मा का आरोप है कि कमल शर्मा अविवाहित थे और परिवार की सहमति से उन्हें पुजारी बनाया गया था। अब उनके प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर विवाद है।
याचिकाकर्ताओं का दावा है कि मंगल शर्मा को गोद लिए जाने के समय उनकी उम्र करीब 29 वर्ष थी, जबकि उनके अनुसार गोद लेने के लिए उम्र संबंधी कानूनी शर्तों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा है कि मंगल के गोद लिए जाने का मामला जिला अदालत में विचाराधीन है। ये सभी याचिकाकर्ताओं की ओर से उठाए गए दावे हैं, जिन पर अंतिम न्यायिक निर्णय होना बाकी है।
दो जजों की बेंच ने लगाई रोक
मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई ने की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने रिट अपील स्वीकार करते हुए सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी। कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। अब आगे की सुनवाई में यह तय होगा कि पुजारी प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर किसका दावा कानूनी रूप से मान्य होगा।
संबंधित समाचार

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल

बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट:ठंडी हवाओं से अब और बढ़ेगी ठिठुरन; बारिश और तेज हवाओं की संभावना

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप:मथुरा-वृंदावन यात्रा के टिकट और तस्वीरें बनीं अहम सबूत; कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:शरीर पर चोट के निशान से ऐसी आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र:डेंटल कॉलेज में मचा विवाद; सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही:सीएम के आने तक थमी रही पदयात्रा; इंतजार में खड़े रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!