खबर
Top News

वीडियो देखिये, थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा: दबंगों से प्रताड़ित युवक ने पुलिस की बेरुखी से तंग आकर किया आत्मदाह का प्रयास; समय रहते बची जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 1:42 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
जिले के जतारा थाना परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब न्याय नहीं मिलने से परेशान एक युवक ने अपने परिवार के सामने ही खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से युवक को समय रहते पकड़ लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जेवर गांव निवासी आशाराम वंशकार ने आरोप लगाया कि 8 जुलाई को गांव के कुछ रसूखदार और दबंग लोग जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया और उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

रिपोर्ट दर्ज नहीं होने का आरोप
आशाराम का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर चंदेरा थाने पहुंचा, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस समय पर उसकी शिकायत पर कार्रवाई करती, तो उसे इतना बड़ा कदम उठाने की नौबत नहीं आती।

थाने पहुंचकर खुद पर डाला पेट्रोल
पुलिस की कथित निष्क्रियता से आहत आशाराम गुरुवार को अपने परिवार के साथ जतारा थाने पहुंचा। यहां उसने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश की। जैसे ही वह आग लगाने वाला था, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन
घटना के बाद पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 2 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 3 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 3 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 3 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 4 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 4 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 4 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 4 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 4 hours ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 4 hours ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 5 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 5 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 5 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 5 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 5 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 5 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 5 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!