खबर
Top News

वीडियो देखिये, नगर निगम कार्रवाई के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: आम विक्रेता ने गले पर रखा चाकू; बोला-ठेला ले गए तो जान दे दूंगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 4:30 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की कार्रवाई उस समय नाटकीय मोड़ ले बैठी, जब एक आम विक्रेता ने अपना ठेला बचाने के लिए खुद के गले पर चाकू रख लिया। मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद है।

ठेला बचाने के लिए उठाया खतरनाक कदम
पलसीकर क्षेत्र में रहने वाला 28 वर्षीय मोहम्मद शाहरुख सिद्दीकी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और पिछले 12-13 वर्षों से इंदौर में रहकर ठेला लगाकर आजीविका चला रहा है। सोमवार को वह आम बेचने के लिए ठेला लेकर निकला था।

उसने बताया कि जयरामपुर कॉलोनी में खाना नहीं मिलने के बाद वह पलसीकर चौराहे के पास पहुंचा। यहां खाना खाने के बाद वह ठेला आगे बढ़ाने ही वाला था कि एक महिला ग्राहक ने उससे आम खरीदे। इसी दौरान अचानक नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

निगम टीम ने घेरा, जब्ती की तैयारी
शाहरुख के मुताबिक, कर्मचारियों ने उसे ठेला सड़क किनारे लगाने को कहा और आम भरने के निर्देश दिए। विरोध करने पर कर्मचारी खुद ही आम उठाकर वाहन में रखने लगे और जब्ती के लिए बड़ी गाड़ी भी बुला ली। यह देख शाहरुख घबरा गया और लगातार कर्मचारियों से ठेला छोड़ने की गुहार लगाता रहा।

भीड़ जुटी, तनाव बढ़ा
घटना के दौरान वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। माहौल तनावपूर्ण होता गया, लेकिन निगम कर्मचारी कार्रवाई पर अड़े रहे। इसी बीच शाहरुख ने ठेले पर रखा चाकू उठाया और अपने गले पर रख लिया। उसने चेतावनी दी कि यदि उसका ठेला जब्त किया गया तो वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग और कर्मचारी दोनों चौंक गए। कुछ देर के लिए स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई।

समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए शाहरुख को समझाया और शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद उसने चाकू हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। घटना के बाद नगर निगम टीम ने उसका ठेला तो नहीं जब्त किया, लेकिन पास में खड़े एक अन्य ठेले वाले पर कार्रवाई करते हुए उसका ठेला जब्त कर लिया।

उधार लेकर लाया था माल, रोजी पर संकट
शाहरुख ने बताया कि वह पहले दूसरों के ठेले पर काम करता था, लेकिन अब खुद का ठेला चलाता है। आम खरीदने के लिए वह उधार लेता है और बिक्री के बाद पैसे लौटाता है। सोमवार को उसके ठेले पर करीब 160 किलो आम थे, जो उसने उधार लेकर खरीदे थे। उसने कहा कि वह अपनी कमाई से परिवार का खर्च चलाने के साथ-साथ गांव में अपने माता-पिता को भी पैसे भेजता है। यदि उस दिन ठेला और माल जब्त हो जाता, तो उसके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता।


संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 14 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 14 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 14 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 14 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 15 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 15 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 15 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 16 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 16 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 16 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 16 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 16 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 16 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 17 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 17 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!