वीडियो देखिये, शराब पीकर उत्पात, महिलाओं से अभद्रता और हथियार दिखाकर धमकी: कॉलोनी के रहवासियों ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार; सख्त कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के थाना रातीबड़ क्षेत्र अंतर्गत मेंडोरी स्थित स्वास्तिक परिसर कॉलोनी के रहवासियों ने पुलिस आयुक्त को आवेदन सौंपकर कॉलोनी में कथित रूप से लगातार हो रही गुंडागर्दी, शराबखोरी, महिलाओं से अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकियों को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रहवासियों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अमित मिश्रा और उसके साथी आए दिन कॉलोनी के सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीते हैं। जब कॉलोनी के लोग इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। आवेदन के अनुसार, 29 जून 2026 को कॉलोनी की महिलाओं ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आवेदन में दावा किया गया है कि उसी रात अमित मिश्रा और उसके साथी कॉलोनी के कुछ घरों के बाहर पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज की। महिलाओं के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया, जान से मारने की धमकियां दी गईं तथा घरों की ओर डंडे फेंककर हमला किया गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने बंदूक दिखाकर धमकाया, जिससे कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया।
रहवासियों का कहना है कि इस घटना के बाद कॉलोनी की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पूरे क्षेत्र में असुरक्षा का वातावरण बन गया है और यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई गंभीर अप्रिय घटना हो सकती है।
आवेदन में पुलिस आयुक्त से मांग की गई है कि अमित मिश्रा एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही स्वास्तिक परिसर कॉलोनी में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि रहवासियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिल सके। रहवासियों ने अपने आवेदन के साथ घटना से संबंधित फोटो-वीडियो, सीसीटीवी फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने की बात कही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!