देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी: इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, वैशाली।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार रात गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है।
इनमें एक ही परिवार की सात बच्चियां शामिल हैं। हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब 25 से अधिक लोग छोटी नाव में सवार होकर नदी पार कर तेरहवीं के भोज में शामिल होने जा रहे थे।
इस हादसे में 15 वर्षीय चांदनी ने साहस दिखाते हुए दो बच्चों की जान बचाई। वहीं, हादसे में घायल चार लोगों का पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर के मुताबिक, सभी बच्चों के शव गांव पहुंच गए हैं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।
राजद सांसद बोले- इसे हादसा नहीं कहना चाहिए
वैशाली के राघोपुर में हुई घटना पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज कुमार झा ने दुख जताते हुए इसे केवल हादसा मानने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'ये प्राकृतिक घटना नहीं है, इसे हत्या की श्रेणी में रखना चाहिए। मानव निर्मित हत्या शृंखला बदस्तूर चल रही है।'
उन्होंने मुआवजे की घोषणा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ समय बाद इस घटना को भुला दिया जाएगा। झा ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार के प्रति दृष्टिकोण अब भी औपनिवेशिक है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!