वीडियो देखिये, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों की तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार; 4 देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्तौल, चार मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी इंदौर शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई और बिक्री की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध फायर आर्म्स की तस्करी में शामिल बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत पुलिस उपायुक्त (अपराध), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) और सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाई कर रही है।
मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
क्राइम ब्रांच को 29 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर टीम ने रिजनल पार्क रोड स्थित वृंदावन गार्डन के सामने घेराबंदी कर मारुति स्विफ्ट कार (क्रमांक MP09R3234) में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ा।
कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर रखी एक थैली से चार देशी पिस्तौल, चार मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार, कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिए।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
गिरफ्तार आरोपी
परसराम उर्फ परसिया श्रीवास्तव (51 वर्ष) निवासी- गुमास्ता नगर, इंदौर और सोहेल उर्फ बलबली पटेल (24 वर्ष) निवासी- बांक मस्जिद वाली गली, चंदन नगर, इंदौर
जब्त सामग्री
4 देशी पिस्तौल मय मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 1 मारुति स्विफ्ट कार (MP09R3234) और 3 मोबाइल फोन। पुलिस के अनुसार, जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये तथा कार और मोबाइल सहित कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। क्राइम ब्रांच अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और इंदौर में किन लोगों को सप्लाई किए जाने थे।
संबंधित समाचार

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!