देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति: आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के ठिकानों पर छापेमारी की।
लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से देवास और इंदौर के 15 ठिकानों पर तलाशी शुरू की। शुरुआती जांच में करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आने की बात कही गई है लोकायुक्त के अनुसार, यह संपत्ति आरोपी की आंकी गई आय से करीब 223 प्रतिशत अधिक है।
विवादित जमीनों में दखल देने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फिरोज खान पुलिस विभाग में पदस्थ होने का प्रभाव दिखाकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों और प्लॉटों के मामलों में हस्तक्षेप करता था।
उस पर अन्य लोगों के माध्यम से जमीनों का लेन-देन करने, संपत्तियों में निवेश करने, परिवार के सदस्यों और एक परिचित महिला के नाम पर संपत्तियां खरीदने, कई वाहन रखने और लकड़ी का कारोबार करने के आरोप भी हैं।
1.93 करोड़ रुपए आय, 6.26 करोड़ की संपत्ति
एसपी राजेश सहाय के मुताबिक, फिरोज खान को वेतन से करीब 75 लाख रुपए की आय होना अनुमानित है। अन्य स्रोतों से होने वाली आय जोड़कर उसकी कुल आय करीब 1.93 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके मुकाबले शुरुआती जांच में करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है।
लोकायुक्त की टीम संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों, निवेश, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मां-पत्नी के नाम पर फर्म, परिचित महिला भी जांच के दायरे में
शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी की मां और पत्नी के नाम पर साहिल ट्रेडिंग नाम की फर्म है। लोकायुक्त के अनुसार, इस फर्म के खाते में करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है।
वहीं आरोपी की परिचित रोशनी वर्मा द्वारा रोशनी सेल्स एंड सर्विस नाम से फर्म संचालित करने की जानकारी मिली है। जमीनों की खरीद में उनकी भूमिका सामने आने के बाद लोकायुक्त ने उन्हें भी आरोपी बनाया है।
जांच में फिरोज खान द्वारा रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट नाम की फर्म के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन फर्मों के वित्तीय लेन-देन व संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सांवेर में 21.75 बीघा जमीन के सौदे की जांच
जांच में सांवेर तहसील के ग्राम गुरान में करीब 21.75 बीघा कृषि भूमि से जुड़ा मामला भी सामने आया है। इस जमीन को लेकर शिकायतकर्ता के पुत्र और उसके पिता के बीच विवाद चल रहा है।
आरोप है कि विवाद का फायदा उठाकर फिरोज खान ने अपनी परिचित रोशनी वर्मा के नाम पर शिकायतकर्ता के पिता से कृषि भूमि का पंजीकृत अनुबंध करवाया।
शुरुआती जांच में जमीन के सौदे में फिरोज खान की परोक्ष भूमिका सामने आने की बात कही गई है। लोकायुक्त इस मामले में दस्तावेजों और जमीन के वास्तविक स्वामित्व की जांच कर रही है।
देवास में 11 और इंदौर में 4 ठिकानों पर तलाशी
लोकायुक्त की टीमें देवास में 11 और इंदौर में 4 ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। इनमें आवासीय मकान, फ्लैट, कृषि भूमि, प्लॉट और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।
देवास में आदर्श नगर स्थित आरोपी के निवास के अलावा पुष्पकुंज कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, इंदिरा गांधी नगर, राधागंज और अन्य क्षेत्रों की संपत्तियों की जांच की जा रही है।
इंदौर में बाणगंगा क्षेत्र स्थित रोशनी वर्मा के निवास, स्कीम नंबर 94 के मनोरमा अपार्टमेंट और श्रीनगर कॉलोनी के श्रीदेवी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
इसके अलावा देवास जिले के गजीपुरा, जेतपुरा और गद्दूखेड़ी तथा इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम गुरान में स्थित कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों को भी जांच में शामिल किया गया है।
डीएसपी के नेतृत्व में जांच
देवास में चल रही कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान और दीपक सेजवार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इंदौर में डीएसपी आनंद चौहान और दिनेशचंद्र पटेल के नेतृत्व में टीम तलाशी ले रही है।
लोकायुक्त की टीमें बैंक खातों, फर्मों के लेन-देन, निवेश और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। तलाशी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!