देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण: पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्राद्ध पक्ष के समापन और सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर उज्जैन में इस बार एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। इंदौर पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील और अंतरराष्ट्रीय सनातनी प्रवक्ता नाजिया इलाही खान ने अपने पूर्वजों की स्मृति में उज्जैन में विधि-विधान से पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्म करने का संकल्प लिया है।
नाजिया का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उनके मन में अपने स्वर्गवासी बुजुर्गों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने की इच्छा थी, लेकिन किसी न किसी कारण से यह संकल्प पूरा नहीं हो सका। अब उन्होंने महाकाल की नगरी उज्जैन में इसे पूरा करने का निर्णय लिया है।
इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता में नाजिया इलाही खान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती महाकाल, ओंकारेश्वर और मां नर्मदा की वजह से उनके लिए विशेष आस्था रखती है।
उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला के रूप में पितृ तर्पण करना उनके लिए अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।
नाजिया ने कहा कि इस पहल के जरिए वह मुस्लिम समाज में भी पूर्वजों के सम्मान और मानवीय मूल्यों का संदेश देना चाहती हैं।
उनका कहना है कि धर्म और आस्था से अलग मानव जीवन में अपने बुजुर्गों और पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना महत्वपूर्ण है। नाजिया इलाही खान ने कहा कि उनके पूर्वजों को मुगलों के दौर में धर्म परिवर्तन के बाद मुस्लिम बनाया गया था।
नवरात्रि में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया
प्रेस वार्ता के दौरान नाजिया ने आगामी नवरात्रि और गरबा आयोजनों के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्रि के दौरान हिंदू बेटियों को निशाना बनाने की साजिश की जाती है। उन्होंने इस संबंध में पाकिस्तान से कथित फंडिंग और साजिश के दावे भी किए।
हालांकि, इन दावों को लेकर उन्होंने कोई सार्वजनिक दस्तावेज या स्वतंत्र प्रमाण पेश नहीं किया। नाजिया ने सरकार से नवरात्रि और गरबा आयोजनों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी निगरानी और सुरक्षा तंत्र मजबूत करने की मांग की।
आतंकी धमकी का भी किया जिक्र
नाजिया इलाही खान ने कथित आतंकी धमकी का जिक्र करते हुए शहजाद भट्टी का नाम लिया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश एटीएस, दिल्ली क्राइम ब्रांच और देश की अन्य प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां इस मामले से अवगत हैं। उन्होंने हिंदू संगठनों और नवरात्रि आयोजकों से भी सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!