वीडियो देखिये, भेरूघाट पर चलती कार धू-धू कर जली: समय रहते बाहर निकल आए परिवार के इतने सदस्य; टल गया बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में रविवार रात आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक घटना भेरूघाट क्षेत्र में हुई, जहां चलती कार में अचानक आग लग गई, जबकि दूसरी घटना शहर के झंडा चौक इलाके में हुई, जहां दो दुकानों में आग भड़क उठी। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
भेरूघाट पर चलती कार में लगी आग
भेरूघाट स्थित भगवती ढाबे के समीप रविवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP-13-CE-3547 की बैटरी से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के समय कार में उज्जैन निवासी एक परिवार सवार था, जो महेश्वर भ्रमण के बाद वापस लौट रहा था। वाहन में छह वयस्क और दो बच्चे मौजूद थे। आग लगते ही सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस और एफआरवी टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही मानपुर और सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची। एफआरवी टीम और पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
बाद में परिवार को सुरक्षित दूसरी गाड़ी से उज्जैन रवाना किया गया। आग लगने के कारण भेरूघाट मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। वाहन हटाने तथा आग पूरी तरह बुझाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।
झंडा चौक क्षेत्र में दो दुकानों में भड़की आग
दूसरी घटना शहर के जवाहर मार्ग स्थित रानीपुरा के पास झंडा चौक क्षेत्र में हुई। यहां रविवार रात अचानक आग फैलने से दो दुकानें प्रभावित हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार कचरा जलाने के दौरान निकली चिंगारी से आग फैलकर दुकानों तक पहुंच गई।
आग की चपेट में मोहम्मद इख्तियार की स्क्रैप दुकान और पास स्थित मोहम्मद याकूब की दुकान आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने के लिए बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग किया गया। अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच भी जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!