पार्टी में भाई को बुलाने पर भड़का इवेंट संचालक: युवती को पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक इवेंट संचालक दोस्तों के साथ इंदौर से एक युवती सहित अन्य को वाहनों से बेटमा स्थित फार्म हाउस पर जन्मदिन की पार्टी में ले गया। वहां युवती ने भाई को लेने आने के लिए फोन पर लोकेशन भेज दी। भाई पहुंचा व युवती को ले जाने लगा तो इवेंट संचालक भड़क गया। उसने युवती को बेरहमी से पीट दिया।
बेटमा पुलिस के अनुसार घटना कालासुरा पहाड़ी स्थित फार्म हाउस में देर रात हुई। युवती की शिकायत पर विहान भाटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिंगापुर नेक्स्ट निवासी युवती के अनुसार भाटी निवासी खालसा चौक, निरंजनपुर (देवास नाका) इवेंट संचालक है।
उसके बेटमा निवासी किसी भाई का जन्मदिन था। समीप के कालासुरा पहाड़ी स्थित फार्म हाउस पर बर्थ-डे पार्टी रखी थी। इसमें विहान भाटी और उसके अन्य साथियों के साथ गई थी। पहले तय था रात रूकेंगे, लेकिन लगा माहौल ठीक नहीं है। मौके की नजाकत समझते हुए भाई को फोन कर उसे लेने आने को कहा।
फार्म हाउस की लोकेशन भेजी। देर रात इंदौर से भाई पहुंचा। उसके साथ जाने लगी तो विहान भाटी भड़क गया। भाई के साथ जाने का विरोध किया। गालियां देना शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
इतना ही नहीं भाई के सामने थप्पड़ मारे, बाल पकड़कर सिर दीवार पर दे मारा। गिरने पर छाती और गर्दन पर लात तक रख दी। भाई तुरंत बेटमा थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को लेकर आया। उन्होंने मेडिकल के लिए भेजा और केस दर्ज किया।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!