देखिए वीडियो: युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
देवास रोड स्थित गीता भवन में चल रही तीन दिवसीय युवा धर्म संसद-2026 में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शामिल हुए।
उन्होंने धर्म की अवधारणा और उसके व्यवहारिक पक्ष पर युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में देशभर से आए युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। आयोजन 17 से 19 सितंबर तक चल रहा है।
मोहन भागवत ने कहा कि 'रिलिजन धर्म नहीं है, जीवन का अनुशासन है।' उन्होंने कहा कि धर्म को केवल किसी इच्छा की पूर्ति, भय या लोभ से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार जीवन में सुख-दुख आते-जाते रहते हैं, लेकिन धर्म के सिद्धांत स्थायी रहते हैं।
कर्मकांड धर्म का हिस्सा, पूरा धर्म नहीं
भागवत ने कहा कि भारत में धर्म की अवधारणा को समझने में भाषा को लेकर भी भ्रम पैदा हुआ है। उनके अनुसार पश्चिमी समाज ने भारत की धार्मिक परंपराओं, कर्मकांड और अनुशासन को अपने यहां प्रचलित ‘रिलिजन’ की अवधारणा से जोड़कर देखा और बाद में भारत में भी धर्म के लिए इसी शब्द का इस्तेमाल होने लगा।
उन्होंने कुश्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अखाड़े में अभ्यास के लिए जोर-बैठक जरूरी होती है, उसी तरह धर्म के कर्मकांड और अनुशासन उसके अभ्यास का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कर्मकांड धर्म का एक अंग है, पूरा धर्म नहीं।
1600 से अधिक युवा ले रहे हिस्सा
सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से अधिक युवा शामिल हो रहे हैं।
तीन दिनों के दौरान धर्म, भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी के साथ एआई और तकनीक, शिक्षा-रोजगार तथा समकालीन विषयों पर भी संवाद और सत्र रखे गए हैं।
आयोजकों के अनुसार युवा धर्म संसद की श्रृंखला पहले काशी, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार और कांचीपुरम में आयोजित हो चुकी है। उज्जैन इसका छठा पड़ाव है। अगले संस्करण के लिए द्वारका का प्रस्ताव है।
मनोज मुंतशिर समेत कई वक्ता होंगे शामिल
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर, प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, प्रो. हिमांशु राय सहित संत, शिक्षाविद, लेखक और अन्य विशेषज्ञ युवाओं से संवाद करेंगे। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन प्रस्तावित है।
आयोजकों के अनुसार, युवा धर्म संसद का उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कृति और समकालीन विषयों पर संवाद के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।
संबंधित समाचार

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!