खबर
Top News

देखिए वीडियो: यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 2:24 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में शुक्रवार से यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की शुरुआत हुई। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

समिट में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन बनाने पर सरकार का फोकस है। इसके लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मॉडल के जरिए निजी क्षेत्र के निवेश और तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग किया जाएगा।

समिट में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित देशभर के परिवहन विशेषज्ञ, निजी बस ऑपरेटर, राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा फोकस
दो दिवसीय समिट का प्रमुख केंद्र मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा है। सरकार मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के माध्यम से PPP मॉडल को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही आधुनिक आईटी सिस्टम, रियल टाइम डेटा, AI आधारित रूट प्लानिंग और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को विकसित करने पर भी चर्चा होगी।

इंडस्ट्री एक्सपो और हैकाथॉन का भी आयोजन
समिट के दौरान इंडस्ट्री एक्सपो और हैकाथॉन का भी आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में बस निर्माता कंपनियां, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और परिवहन क्षेत्र से जुड़े संस्थान अपनी तकनीक, उत्पाद और नए समाधान प्रदर्शित कर रहे हैं। इस दौरान MPYPIL के नए लोगो और विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।

8 सत्रों में परिवहन के भविष्य पर मंथन
समिट में कुल 8 प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मध्य प्रदेश के मोबिलिटी विजन-2030 से लेकर यात्री परिवहन की वित्तीय आत्मनिर्भरता और निवेश तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

मुख्य विषयों में ये शामिल
-MP मोबिलिटी विजन-2030
-PPP मॉडल के जरिए निवेश
-बस संचालन की वित्तीय आत्मनिर्भरता
-रोजगार और उद्यमिता के अवसर
-यात्री सुरक्षा
-AI आधारित रूट प्लानिंग
-ग्रीन मोबिलिटी
-एकीकृत टिकटिंग सिस्टम

इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों पर भी चर्चा
समिट में भविष्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों की भूमिका पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इनके संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग और रिफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।

इसके अलावा AI और रियल टाइम डेटा की मदद से बसों के रूट, फ्रीक्वेंसी और शेड्यूल को अधिक प्रभावी बनाने पर मंथन होगा।

देशभर की प्रमुख कंपनियां और संस्थान शामिल
यात्री परिवहन विजन समिट में परिवहन और तकनीकी क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियां एवं संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। इनमें टाटा मोटर्स, EKA मोबिलिटी, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, यश टेक्नोलॉजीज, SBI और इंडियन ऑयल सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।

इसके अलावा WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS के विशेषज्ञ भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।

MP में बदल सकती है सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर
सरकार का लक्ष्य PPP मॉडल, नई तकनीक और ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल के जरिए प्रदेश की सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देना है।

समिट में होने वाली चर्चाओं और सुझावों के आधार पर आने वाले समय में प्रदेश में बस परिवहन, रूट प्लानिंग, टिकटिंग, यात्री सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

5 minutes ago
4 साल का रिश्ता
Top News

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

13 minutes ago
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

36 minutes ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

38 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

about 1 hour ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 1 hour ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

about 1 hour ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 2 hours ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 3 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 20 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 20 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 21 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!