खबर
Top News

देखिए वीडियो: ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 1:14 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में वालंटियर ट्रैफिक वार्डन के तौर पर पुलिस की मदद करने वाली शुभी जैन का एक वीडियो सामने आया है।

करीब दो मिनट के इस वीडियो में शुभी जैन ने एक पुलिसकर्मी पर उनके साथ कथित तौर पर बदतमीजी करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

शुभी का आरोप है कि जब उन्होंने सड़क पर चल रहे एक विवाद को शांत कराने की कोशिश की और पुलिसकर्मी के एक्शन पर सवाल उठाया तो उनसे कथित तौर पर कहा गया-'आप लेडीज जात हैं, आप मुझसे बात न करें।'

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के व्यवहार और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग कर रहे वालंटियर्स के साथ पुलिस के समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ई-रिक्शा चालक से विवाद के दौरान पहुंची थीं शुभी
शुभी जैन के मुताबिक, घटना एक सिग्नल के पास की है। वहां एक ई-रिक्शा चालक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो रहा था। विवाद की स्थिति को शांत कराने के लिए वह मौके पर पहुंची थीं।

उनका कहना है कि एक पुलिसकर्मी बाइक पर एक व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा था। शुभी के मुताबिक, पुलिसकर्मी उस समय वर्दी में नहीं था। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा की तस्वीर लेकर चालान बनाने की कोशिश की।

शुभी का दावा है कि उन्होंने पुलिसकर्मी से इस कार्रवाई को लेकर सवाल किया, क्योंकि उनके मुताबिक यह कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र से संबंधित नहीं थी। इसी बातचीत के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने उनके साथ आपत्तिजनक तरीके से बात की।

वीडियो बनाकर शुभी ने जताई नाराजगी
घटना के बाद शुभी जैन ने वीडियो बनाकर पूरे मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह स्वयं वालंटियर ट्रैफिक वार्डन के तौर पर पुलिस के साथ मिलकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग कर रही हैं।

उनका कहना है कि उनका उद्देश्य आम लोगों और पुलिस के बीच दूरी कम करना है। ऐसे में यदि पुलिसकर्मी ही वालंटियर या आम नागरिक के साथ सम्मानजनक तरीके से व्यवहार नहीं करेंगे, तो लोगों के बीच पुलिस को लेकर भरोसा कैसे कायम होगा।

‘पुलिस को देखकर डर नहीं, सुरक्षा का एहसास होना चाहिए’
शुभी ने कहा कि सड़क पर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद कई बार रोड रेज में बदल जाते हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस की भूमिका लोगों को डराने की नहीं, बल्कि सुरक्षा का भरोसा देने की होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह ट्रैफिक संभालने के दौरान लोगों से शालीनता और मुस्कान के साथ बात करने की कोशिश करती हैं। उनका मानना है कि पुलिस और जनता के बीच संवाद बेहतर होगा तो सड़क पर होने वाले विवादों को भी कम किया जा सकता है।

ट्रैफिक डीसीपी ने मांगी रिपोर्ट
मामले में ट्रैफिक डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मामले में अधीनस्थ अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और पुलिसकर्मी ने शुभी जैन के साथ किस तरह का व्यवहार किया।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पहले से सवालों में पुलिस
शुभी जैन का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से सवालों के घेरे में हैं।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भी मामला चल रहा है और सुनवाई के दौरान व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से सवाल किए जा चुके हैं।

इसी बीच आम लोगों के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली और आम नागरिकों के साथ उसके व्यवहार को लेकर सामने आया यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।

अब सबकी नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट पर है कि क्या शुभी जैन के लगाए आरोप सही पाए जाते हैं और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

2 minutes ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

11 minutes ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

37 minutes ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 1 hour ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 19 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 19 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 20 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 20 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 20 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 20 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 20 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 20 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 21 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 21 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 21 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!