वीडियो देखिये, जब इंद्रेश उपाध्याय की कथा में पहुंची उनकी धर्मपत्नी: रास सिर्फ नृत्य नहीं, भक्तों के प्रेम में सहज हो जाते हैं भगवान; आज पीले-सफेद वस्त्रों में मनेगा शरद उत्सव
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
“रास का अर्थ केवल नृत्य नहीं है। जब परमात्मा अपनी प्रभुता छोड़कर भक्तों के साथ सहज व्यवहार करने लगते हैं, तब रास का अनुभव होता है।” यह बात पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय महाराज ने रविवार को एमआर-10 स्टार चौराहे पर श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कही। इस अवसर पर महाराज अपने ठाकुरजी को अर्धांगिनी किशोरीजी के साथ मंच पर लेकर पहुंचे। उनके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महाराज ने सभी से सोमवार को पीले और सफेद वस्त्रों में सजकर शरद उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। कथा के दौरान उनकी धर्मपत्नी शिप्रा भी पहुंची और कथा का श्रवण किया
गोयल परिवार द्वारा स्व. चमेलीदेवी गोयल और स्व. श्रीमन्नालाल गोयल की स्मृति में आयोजित कथा में रविवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। करीब 10 एकड़ में कथा की व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन में प्रवेश निशुल्क है। कथा प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक हो रही है।
गोपियों के प्रेम में ऐश्वर्य भूल जाते हैं भगवान
महाराज ने रसखान की पंक्ति ‘छछिया भरि छाछ पै नाच नचायो’ का भाव समझाते हुए कहा कि ब्रज में गोपियां थोड़ी-सी छाछ के बदले कान्हा से नृत्य करने को कहती हैं और तीनों लोकों के स्वामी श्रीकृष्ण उनके सामने ठुमक-ठुमककर नाचते हैं। कहीं वे माखन के लिए बाल सुलभ चेष्टाएं करते हैं, तो कहीं गोपियों के स्नेह में बंध जाते हैं। यही भगवान का माधुर्य भाव है, जिसमें वे भक्तों के प्रेम को सर्वोपरि रखते हैं।
उत्साह से की गई भक्ति में मिलता है आनंद
महाराज ने कहा कि व्रत, नियम, कथा, अनुष्ठान और सेवा में शुद्धता व संयम के साथ उत्साह भी जरूरी है। ठाकुरजी की कृपा से ही भक्ति में मन लगता है। श्रद्धालुओं को नियमित कथा श्रवण करना चाहिए, क्योंकि भगवान की लीलाओं से जुड़ाव भक्ति को सहज बनाता है।
भगवान का नाम ही परम सत्य
महाराज ने कहा कि धन, संपत्ति और सांसारिक उपलब्धियां स्थायी नहीं हैं। भगवान का नाम ही जीवन का सच्चा आधार है। ‘राम नाम सत्य है’ का महत्व केवल अंतिम यात्रा तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन रहते भी समझना चाहिए। श्रीमद्भागवत मनुष्य को दुखों में धैर्य रखने और विपरीत परिस्थितियों में भी भक्ति से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।
आयोजक आशीष गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। महाराज ने इंदौर से अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए यहां के धार्मिक उत्साह, परंपराओं और श्रद्धालुओं के प्रेम के प्रति आभार जताया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया:मलखंब दल को 1 लाख देने की घोषणा; शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया संवाद

नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं:मुख्यमंत्री बोले- सरकार और समाज मिलकर चलाएं नशामुक्ति अभियान

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो, पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:'खुलासा फर्स्ट' से बातचीत में बोलीं अमृता-यह देश और समाज के लिए संकल्प; नर्मदा परिक्रमा से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक

एमपी में बारिश का अलर्ट:करवा चौथ पर चांद के दीदार में मौसम बन सकता है बाधा; कई जिलों में वर्षा की संभावना

वीडियो देखिये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल:कई घायल; सुल्तानपुर जाते समय हालियापुर के पास हादसा

पानी बर्बाद करने वालों पर नगर निगम की नजर:दो-तीन बार समझाइश के बाद कटेगा चालान

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!