वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया: मलखंब दल को 1 लाख देने की घोषणा; शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया संवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सेंधवा/बड़वानी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बड़वानी जिले के कलालदा स्थित गायत्रीधाम में आयोजित शरद उत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से ‘विकसित भारत का आधार’ विषय पर संवाद किया और शिक्षा, खेल, कला व तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मलखंब प्रदर्शन ने मुख्यमंत्री को खासा प्रभावित किया। छोटे बच्चों का हुनर देखकर वे उत्साहित नजर आए और एक बच्चे को अपने कंधे पर बैठा लिया। मुख्यमंत्री ने मलखंब दल को मुख्यमंत्री निधि से एक लाख रुपए देने तथा संवाद में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की क्षमता, मेहनत और संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया।
मलखंब प्रदर्शन देखकर उत्साहित हुए मुख्यमंत्री
गायत्रीधाम के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के सामने मलखंब का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने शारीरिक संतुलन, साहस और अभ्यास का प्रदर्शन किया। प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री स्वयं विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। उन्होंने एक बच्चे को कंधे पर बैठाया और मलखंब दल के साथ समूह तस्वीर भी खिंचवाई।
मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम फंड से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करती हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
हर विद्यार्थी को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
‘विकसित भारत का आधार’ विषय पर आयोजित संवाद में विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक, खेल और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
उन्होंने संवाद में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में योगदान देने के लिए युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी का भाव होना जरूरी है।
नीट में चयनित रोहित बामनिया की सराहना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नीट-2026 में चयनित विद्यार्थी रोहित बामनिया की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने रोहित को चिकित्सक बनने के बाद समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दूसरे विद्यार्थियों को भी उसकी सफलता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा के अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पात्र विद्यार्थियों को शासकीय और निजी महाविद्यालयों में पढ़ाई के लिए फीस संबंधी सहायता उपलब्ध करा रही है। इसका उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना और उन्हें अपने सपने पूरे करने का अवसर देना है।
आराधना तरोले और साक्षी भागले की उपलब्धियों का जिक्र
मुख्यमंत्री के सामने राष्ट्रीय कला उत्सव में शास्त्रीय संगीत के एकल गायन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आराधना तरोले ने प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति को मुख्यमंत्री सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सुना।
वहीं, राष्ट्रीय शालेय हाई जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा साक्षी भागले को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। उन्होंने साक्षी को आगे बढ़ते हुए ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर भी बात की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत से खेलों में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और प्रतियोगी परीक्षाओं पर चर्चा
विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मुद्दा भी उठा। छात्रा किरण गिरासे से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और जेईई-नीट जैसी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी की सुविधाओं का उल्लेख किया।
कक्षा सातवीं के छात्र कृष्णा सीताराम चौहान ने मुख्यमंत्री से पूछा कि प्रदेशभर में लगातार भ्रमण और कार्यक्रमों के बीच वे समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने नियमित दिनचर्या, योगासन, प्राणायाम, स्वाध्याय और अगले दिन की कार्ययोजना तैयार करने का महत्व समझाया।
उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि समय का सही उपयोग सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य और मानसिक एकाग्रता पर भी ध्यान देना चाहिए।
गौशाला में गोपूजन, गाय को खिलाया गुड़
विद्यार्थियों से संवाद और मलखंब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री गायत्रीधाम स्थित गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोपूजन किया और गाय को गुड़ खिलाया। इसके बाद वे शरद पूर्णिमा उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात से भी गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। धार्मिक आयोजन के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षा और खेलों को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियां भी कार्यक्रम का हिस्सा रहीं।
खड़गे के बयान पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए खड़गे से तत्काल माफी मांगने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत द्वेष के आधार पर प्रधानमंत्री के पिता के बारे में हल्की टिप्पणी करना देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उनके मुताबिक, राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इस बयान को अनुचित बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और वक्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी बरतनी चाहिए।
संबंधित समाचार

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:होटल-ढाबों पर दी दबिश; 30 से ज्यादा केस दर्ज, हजारों लीटर भट्टी शराब और लहान जब्त

नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं:मुख्यमंत्री बोले- सरकार और समाज मिलकर चलाएं नशामुक्ति अभियान

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, जब इंद्रेश उपाध्याय की कथा में पहुंची उनकी धर्मपत्नी:रास सिर्फ नृत्य नहीं, भक्तों के प्रेम में सहज हो जाते हैं भगवान; आज पीले-सफेद वस्त्रों में मनेगा शरद उत्सव

वीडियो, पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:'खुलासा फर्स्ट' से बातचीत में बोलीं अमृता-यह देश और समाज के लिए संकल्प; नर्मदा परिक्रमा से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक

एमपी में बारिश का अलर्ट:करवा चौथ पर चांद के दीदार में मौसम बन सकता है बाधा; कई जिलों में वर्षा की संभावना

वीडियो देखिये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल:कई घायल; सुल्तानपुर जाते समय हालियापुर के पास हादसा

पानी बर्बाद करने वालों पर नगर निगम की नजर:दो-तीन बार समझाइश के बाद कटेगा चालान

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!