वीडियो, पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह: 'खुलासा फर्स्ट' से बातचीत में बोलीं अमृता-यह देश और समाज के लिए संकल्प; नर्मदा परिक्रमा से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक
KHULASA FIRST
संवाददाता
शाजापुर से लौटकर हेमंत उपाध्याय, खुलासा फर्स्ट।
कोई यात्रा पैरों से तय होती है, कोई मन के संकल्प से, लेकिन कुछ यात्राएं ऐसी होती हैं, जिनकी शुरुआत रास्तों पर कदम रखने से पहले घर में जीवनसाथी के साथ हुई बातचीत से होती है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के पीछे भी ऐसा ही एक प्रसंग है। यात्रा पर निकलने से पहले दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी अमृता राय से चर्चा की और उनकी राय मांगी। अमृता ने इस पहल को अच्छा मानते हुए सहजता से स्वीकार किया। खुलासा फर्स्ट से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति की निजी यात्रा नहीं, बल्कि देश और समाज से जुड़ा प्रयास है।
सहजता से अपनी सहमति दी
अमृता राय ने बताया कि यात्रा की तैयारी के समय मन में कुछ दुविधा और उद्वेलन था। करीब 950 किलोमीटर का लंबा रास्ता, लगातार पैदल चलने की चुनौती और मंजिल तक पहुंचने का संकल्प- इन सबके बीच सवाल था कि यात्रा कैसे पूरी होगी,लेकिन उन्होंने इसे केवल कठिनाइयों के नजरिये से नहीं देखा। उनके लिए इस प्रयास का उद्देश्य महत्वपूर्ण था, इसलिए उन्होंने सहजता से अपनी सहमति दी।
पदयात्रा ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी
20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन से शुरू हुई यह पदयात्रा ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इसे करीब 70 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। धार्मिक आस्था, सनातन परंपराओं और मताधिकार की रक्षा इसके घोषित उद्देश्यों में शामिल हैं। शनिवार शाम यात्रा शाजापुर पहुंची। उज्जैन के करेड़ी माताजी मंदिर में दर्शन के बाद पदयात्रा जादमी, भदौनी और दुपाड़ा जोड़ होते हुए मल्हार गार्डन पहुंची। यहां कबीर भजन गायक प्रह्लाद टिपानिया की भजन संध्या आयोजित हुई। इसी दौरान अमृता राय से खुलासा फर्स्ट की बातचीत हुई। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब ने अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के नेतृत्व में दिग्विजय सिंह और अमृता राय का सम्मान कर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
नर्मदा परिक्रमा निजी संकल्प थी, यह यात्रा सार्वजनिक उद्देश्य से जुड़ी
दिग्विजय सिंह की यात्राओं का जिक्र हो तो उनकी नर्मदा परिक्रमा का उल्लेख स्वाभाविक है। 30 सितंबर 2017 को बरमान घाट से शुरू हुई यह यात्रा 9 अप्रैल 2018 को उसी घाट पर संपन्न हुई थी। करीब 192 दिनों तक चले इस सफर में अमृता राय भी उनके साथ रहीं। अमृता ने दोनों यात्राओं के बीच का अंतर स्पष्ट किया। उनके अनुसार, नर्मदा परिक्रमा दिग्विजय सिंह की निजी यात्रा और संकल्प की पूर्ति से जुड़ी थी। उसमें नर्मदा के प्रति आस्था रखने वाले भक्त और श्रद्धालु साथ चलते थे। रास्ते कठिन थे-पक्की सड़क नहीं, तो कहीं मिट्टी, पत्थरों और नदी किनारे से गुजरना पड़ता था। ऐसे मार्गों तक लोगों की पहुंच भी सीमित रहती थी।
लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए आ रहे
इसके विपरीत, मौजूदा यात्रा सार्वजनिक उद्देश्य से जुड़ी है। अमृता के मुताबिक, इसमें लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं। यही दोनों यात्राओं के स्वरूप का बुनियादी अंतर है। नर्मदा परिक्रमा निजी संकल्प और आध्यात्मिक अनुभव की यात्रा थी, जबकि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में लोगों की भागीदारी और सामूहिक भावनाओं की अभिव्यक्ति प्रमुख है।
साथ का अर्थ केवल कदम मिलाना नहीं
नर्मदा परिक्रमा में अमृता राय ने दिग्विजय सिंह के साथ कठिन रास्ते तय किए थे। मौजूदा यात्रा के संदर्भ में उनकी भूमिका एक अलग रूप में सामने आती है। वे इसके उद्देश्य को समझती हैं और इसके व्यापक सामाजिक संदर्भ को रेखांकित करती हैं। यात्रा से पहले हुई बातचीत, मन की दुविधा और फिर सहज स्वीकृति इस रिश्ते के उस पक्ष को सामने लाती है, जिसमें साथ केवल कदम से कदम मिलाकर चलने तक सीमित नहीं रहता।
बड़े संकल्प के पीछे इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण
किसी बड़े संकल्प के पीछे उसे पूरा करने वाले व्यक्ति की इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण होती है, लेकिन उसके निकट खड़े लोगों का विश्वास भी उसे संबल देता है। दिग्विजय सिंह की यात्रा के संदर्भ में अमृता राय की बातों का मानवीय पक्ष यही है। पहले भी उन्होंने नर्मदा परिक्रमा में साथ दिया और अब इस नए सफर के उद्देश्य को समझते हुए उसे स्वीकार किया। उज्जैन से अयोध्या तक का रास्ता लंबा है। यात्रा के अनेक पड़ाव होंगे और अलग-अलग स्थानों पर लोग इससे जुड़ेंगे। लेकिन इस सफर की शुरुआत से जुड़ी एक बात इसे मानवीय संदर्भ देती है। रास्ते पर निकलने से पहले जीवनसाथी से मन की बात साझा करना और फिर विश्वास के साथ आगे बढ़ना।
संबंधित समाचार

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, ; साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, जब इंद्रेश उपाध्याय की कथा में पहुंची उनकी धर्मपत्नी:रास सिर्फ नृत्य नहीं, भक्तों के प्रेम में सहज हो जाते हैं भगवान; आज पीले-सफेद वस्त्रों में मनेगा शरद उत्सव

एमपी में बारिश का अलर्ट:करवा चौथ पर चांद के दीदार में मौसम बन सकता है बाधा; कई जिलों में वर्षा की संभावना

वीडियो देखिये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल:कई घायल; सुल्तानपुर जाते समय हालियापुर के पास हादसा

पानी बर्बाद करने वालों पर नगर निगम की नजर:दो-तीन बार समझाइश के बाद कटेगा चालान

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!