खबर
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई: 150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 5:10 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब के परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन से 150 पाव देशी शराब जब्त की है। मामले में संजय पिता कैलाश असावरा को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

गश्त के दौरान पकड़ा गया वाहन
कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला कंट्रोल रूम प्रभारी कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

वृत्त पलासिया प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया और उनकी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेताजी सुभाष मार्ग रोड क्षेत्र के पास एक दोपहिया वाहन क्रमांक MP 09 BS 3481 को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।

देशी प्लेन और मसाला शराब के 150 पाव जब्त
तलाशी के दौरान वाहन से 50 पाव देशी प्लेन शराब और 100 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 150 पाव शराब जब्त की गई, जिसकी मात्रा विभागीय विवरण के अनुसार 27 बल्क लीटर बताई गई है।

शराब के परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आबकारी विभाग ने मदिरा और दोपहिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। विभाग के अनुसार, जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए है।

आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
कार्रवाई के दौरान संजय पिता कैलाश असावरा को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण कायम किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

आबकारी टीम का रहा योगदान
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सृष्टि ग्रेवाल, आबकारी मुख्य आरक्षक रतन सिंह यादव, निशा शेखावत, तुषार वर्मा, राजकिशोर भदोरिया और आबकारी आरक्षक राजू जंभेकर का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

संबंधित समाचार

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त
Top News

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

23 minutes ago
इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Top News

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

36 minutes ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

about 1 hour ago
बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त
Top News

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

about 2 hours ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

about 2 hours ago
सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

about 2 hours ago
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

about 2 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त
Indore

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

about 2 hours ago
पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी
Top News

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

about 2 hours ago
अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा
Top News

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

about 2 hours ago
भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा
Top News

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

about 2 hours ago
हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी
Top News

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

about 2 hours ago
कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

about 2 hours ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

about 2 hours ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

about 2 hours ago
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

about 3 hours ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!