मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर: इतने जिलों में अलर्ट; इस दिन से सक्रिय होगा नया सिस्टम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले सात दिनों से मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर संभाग के आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आंधी-बारिश हो रही है। गुरुवार को इंदौर, धार और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं, भोपाल में दिनभर तेज धूप रही, लेकिन शाम को बादल छा गए।
24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया मौसम सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका प्रभाव दो से तीन दिन बाद प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने की संभावना है। नए सिस्टम के कारण विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के आसार
मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। बीती रात इस सीजन में पहली बार प्रदेश के किसी स्थान पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
कटनी के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अमरकंटक में 14.5, रीवा में 15, उमरिया में 15.4 और शहडोल के कल्याणपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दिन के तापमान में भी आई गिरावट
बारिश और बादलों के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बारिश के साथ रात की ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम के दोहरे बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज

सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू:6200 करोड़ के निवेश पर निगाहें; AI और चिप टेक्नोलॉजी पर मंथन

महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन:100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा; सिंहस्थ-2028 से पहले सुरक्षा व्यवस्था की परख

वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी:खाते में दिखाया इतना मुनाफा; फेसबुक पर स्टॉक मार्केट का विज्ञापन देखकर जुड़े थे वॉट्सएप ग्रुप से

हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो:अस्पताल में किससे मुलाकात रोकने का आरोप; लोकायुक्त पुलिस करेगी मामले की जांच

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन:गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी रैली; राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!