डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के एकमात्र शासकीय डेंटल कॉलेज में मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। डेंटल मिरर और अन्य औजारों पर जंग दिखाई देने की बात सामने आई है।
रोजाना 500 से ज्यादा मरीजों का उपचार
आरोप है कि कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 500 से ज्यादा मरीजों के उपचार के दौरान ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यदि उपकरणों की स्थिति और उनकी स्वच्छता के मानकों में लापरवाही पाई जाती है, तो यह मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है।
दांतों की सफाई, फिलिंग और अन्य उपचार प्रक्रियाओं में डेंटल इंस्ट्रूमेंट्स का उपयोग किया जाता है।
मरीजों ने भी जताई चिंता
इलाज कराने पहुंचीं शबाना बी ने बताया कि उनके उपचार में भी ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।
वहीं, पाटनीपुरा से आई एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि उन्हें सही इलाज चाहिए।
मरीजों का कहना है कि उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की स्थिति की जांच करना डॉक्टरों और संबंधित प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
खराब उपकरणों की जांच और बदलाव जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक, जंग लगे या खराब उपकरणों की जांच कर उन्हें उपयोग से बाहर करना और जरूरत के अनुसार बदलना चाहिए।
इसके साथ ही प्रत्येक मरीज के उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार स्टरलाइज किया जाना चाहिए, ताकि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।
प्राचार्य बोलीं-मामले को दिखवाती हूं
शासकीय डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जया जोशी ने कहा, यदि इस तरह के उपकरण इस्तेमाल किए जा रहे हैं, तो मैं दिखवाती हूं। इस मामले में ओपीडी के इंचार्ज से चर्चा की जाएगी।
विभागाध्यक्षों को नए उपकरणों की व्यवस्था का अधिकार
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्ष (एचओडी) को नए उपकरणों की व्यवस्था करने का अधिकार है और इसके लिए बजट भी उपलब्ध कराया जाता है।
प्रबंधन ने संबंधित विभागाध्यक्षों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि उपकरणों की स्थिति की जांच कब कराई जाती है और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
संबंधित समाचार

लालबाग पैलेस में 186 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:नोटिस जारी कर जवाब मांगा

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में मॉक ड्रिल के बाद क्या बोले अधिकारी:सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना लक्ष्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू:6200 करोड़ के निवेश पर निगाहें; AI और चिप टेक्नोलॉजी पर मंथन

वीडियो देखिये, महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन:100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा; सिंहस्थ-2028 से पहले सुरक्षा व्यवस्था की परख

वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी:खाते में दिखाया इतना मुनाफा; फेसबुक पर स्टॉक मार्केट का विज्ञापन देखकर जुड़े थे वॉट्सएप ग्रुप से

मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर:इतने जिलों में अलर्ट; इस दिन से सक्रिय होगा नया सिस्टम

हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो:अस्पताल में किससे मुलाकात रोकने का आरोप; लोकायुक्त पुलिस करेगी मामले की जांच

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन:गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी रैली; राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!