भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन: गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी रैली; राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस 27 अक्टूबर को इंदौर में जनसंघर्ष महारैली निकालेगी। इंदौर शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आयोजन में निकलने वाली यह रैली गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां कांग्रेस नेता राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
कांग्रेस इस महारैली के जरिए सरकार की नीतियों, आम जनता से जुड़े मुद्दों और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर विरोध दर्ज कराएगी। पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग भी उठाएगी।
कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर महारैली आयोजित की जा रही है। पार्टी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों तथा जनता की समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।
गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगी रैली
जनसंघर्ष महारैली 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगी। यहां से रैली पढ़ीनाथ चौराहा, हरसिद्धि मंदिर और मोती तबेला होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगा।
सभी मोर्चा-संगठनों को जुटाने की तैयारी
महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों, प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, इंदौर शहर और जिला कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों से भी शामिल होने की अपील की गई है।
इसके अलावा युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और अन्य मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी महारैली में शामिल होने के लिए कहा गया है। वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों से भी पहुंचने का आह्वान किया गया है। पंचायतों के पंच, सरपंच और अन्य पदाधिकारियों से भी महारैली में भागीदारी की अपील की गई है।
संबंधित समाचार
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज

सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू:6200 करोड़ के निवेश पर निगाहें; AI और चिप टेक्नोलॉजी पर मंथन

महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन:100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा; सिंहस्थ-2028 से पहले सुरक्षा व्यवस्था की परख

वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी:खाते में दिखाया इतना मुनाफा; फेसबुक पर स्टॉक मार्केट का विज्ञापन देखकर जुड़े थे वॉट्सएप ग्रुप से

मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर:इतने जिलों में अलर्ट; इस दिन से सक्रिय होगा नया सिस्टम

हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो:अस्पताल में किससे मुलाकात रोकने का आरोप; लोकायुक्त पुलिस करेगी मामले की जांच

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!