इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: 350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ESIC के 500 बेड वाले अस्पताल में MRI और CT स्कैन की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
दूसरे अस्पतालों में जाने को मजबूर
इसका खामियाजा यहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी जरूरत पड़ने पर इन जांचों के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
परिजनों के लिए परेशानी
अक्टूबर 2024 में लोकार्पण के बाद अस्पताल शुरू हुआ, लेकिन MRI और CT स्कैन मशीनों की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए बाहर भेजा जा रहा है।
ऐसे में इलाज के साथ जांच की प्रक्रिया भी मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
जांच के लिए दूसरे अस्पताल के चक्कर
अस्पताल में MRI और CT स्कैन की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता है।
वहां जांच कराने के लिए परिजनों को अलग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। कई बार जांच के लिए अगले दिन बुलाया जाता है।
इसके बाद रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा जाना पड़ता है। इस पूरी प्रक्रिया में मरीज और उनके परिजन समय और मेहनत खर्च करने को मजबूर हैं।
खासकर उन मरीजों के लिए परेशानी बढ़ जाती है, जिन्हें तत्काल जांच की जरूरत होती है या जो पहले से अस्पताल में भर्ती हैं।
सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंचे मरीज को भी भेजा बाहर
सिरदर्द की समस्या लेकर 48 वर्षीय भरत गुर्जर ESIC अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें MRI और CT स्कैन कराने के लिए अरविंदो अस्पताल जाने की सलाह दी।
इसी तरह अपने पति के साथ इलाज कराने पहुंचीं लीलावती को भी अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण अरविंदो अस्पताल भेजा गया।
इन मामलों से साफ है कि अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया के दौरान जरूरी जांचों के लिए मरीजों को दूसरी स्वास्थ्य संस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
मशीनों के लिए प्रस्ताव भेजा: डीन
ESIC अस्पताल के डीन डॉ. शिरीष चव्हाण ने बताया कि MRI और CT स्कैन मशीनों की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
फिलहाल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अस्पताल में मशीनें इंस्टॉल कर दी जाएंगी।
अब सवाल यह है कि करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 500 बेड वाले अस्पताल में MRI और CT स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं शुरू होने में और कितना समय लगेगा। फिलहाल मरीजों को इन जांचों के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!