नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त; तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोंडवा क्षेत्र के छोटी हथवी गांव में तुअर की फसल के बीच उगाए जा रहे गांजे के 280 पौधे जब्त किए हैं।
लाखों का नशा जब्त
पुलिस के अनुसार, जब्त पौधों का कुल वजन 142 किलोग्राम है और इनकी अनुमानित कीमत 7 लाख 10 हजार रुपए है। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी खेत और घर पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को सोंडवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटी हथवी गांव के पटेल फलिया स्थित एक खेत में तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में सोंडवा, बखतगढ़, उदयगढ़, चांदपुर और सोरवा थानों की पुलिस के साथ साइबर टीम भी शामिल रही।
टीम ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधे जब्त किए और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।
सेकड़ा उर्फ सेकड़िया के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने सेकड़ा उर्फ सेकड़िया, पिता तुरसिंह डोडवा, निवासी छोटी हथवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के समय आरोपी खेत और घर पर मौजूद नहीं था। उसकी तलाश की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
11 अक्टूबर को भी जब्त किए थे 2,040 पौधे
पुलिस के अनुसार, इससे पहले 11 अक्टूबर को आंबुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान गांजे के 2,040 पौधे जब्त किए गए थे।
इनका कुल वजन 20 क्विंटल 79 किलोग्राम बताया गया था। पुलिस ने उस कार्रवाई में जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपए बताई थी।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल और एसडीओपी डॉ. शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।
संबंधित समाचार

सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा

क्या अहिल्या नगरी में गहराएगा जल-संकट कम बारिश के बाद अभी से फूल रहे हाथ-पांव:नर्मदा के भरोसे सधेगा इंदौर का जल-चक्र; पर असली ताकत नागरिक अनुशासन की

रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा:ट्रेन से टकराई पिकअप; चालक का सिर धड़ से अलग, फाटक नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से बढ़ेगा मत्स्य पालन:मुख्यमंत्री बोले-किसानों की आय और रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का जोर

जगह-जगह फूट रही नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन:किसानों ने पंप हाउस पर जड़ा ताला; मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश

शरद पूर्णिमा-करवा चौथ की छाई रंगत उत्सव का उल्लास:दीपोत्सव की खुशियों में डूबी अहिल्या नगरी; बाजार हुए गुलजार

लालबाग पैलेस में 186 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:नोटिस जारी कर जवाब मांगा

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में मॉक ड्रिल के बाद क्या बोले अधिकारी:सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना लक्ष्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज

सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू:6200 करोड़ के निवेश पर निगाहें; AI और चिप टेक्नोलॉजी पर मंथन

वीडियो देखिये, महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन:100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा; सिंहस्थ-2028 से पहले सुरक्षा व्यवस्था की परख

वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी:खाते में दिखाया इतना मुनाफा; फेसबुक पर स्टॉक मार्केट का विज्ञापन देखकर जुड़े थे वॉट्सएप ग्रुप से

मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर:इतने जिलों में अलर्ट; इस दिन से सक्रिय होगा नया सिस्टम

हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो:अस्पताल में किससे मुलाकात रोकने का आरोप; लोकायुक्त पुलिस करेगी मामले की जांच

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन:गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी रैली; राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!