खबर
Top News

सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू: 6200 करोड़ के निवेश पर निगाहें; AI और चिप टेक्नोलॉजी पर मंथन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार से इंदौर में दो दिवसीय मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 शुरू होगी।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समिट में 50 से अधिक कंपनियां अपनी तकनीक, उत्पाद और समाधान प्रदर्शित करेंगी।

इस पर होगी चर्चा
आयोजन में प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की रणनीति पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट में ‘सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्य प्रदेश का विजन’ प्रस्तुत करेंगे।

वन-टू-वन बैठकें करेंगे
वे प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ उद्योग से जुड़े निवेशकों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में संभावित निवेश, तकनीकी सहयोग और प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने के अवसरों पर विचार-विमर्श होगा।

₹6,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर रहेगी नजर
समिट में पारस सेमीकंडक्टर्स की ओर से प्रस्तावित करीब ₹6,200 करोड़ के निवेश पर विशेष ध्यान रहेगा। कंपनी ने प्रदेश में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

यदि यह परियोजना आगे बढ़ती है, तो इससे प्रदेश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े उद्योगों और कारोबारी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

चिप डिजाइन से AI तक पर होगा मंथन
दो दिवसीय आयोजन में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस पैकेजिंग एवं टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कुशल विशेषज्ञ तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा।

समिट में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप से जुड़े प्रतिभागी शामिल होंगे। पैनल चर्चाओं और राउंडटेबल बैठकों के जरिए प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और नए निवेश आकर्षित करने की संभावनाएं तलाशने की योजना है।

50 से अधिक कंपनियां दिखाएंगी अपनी क्षमता
समिट की प्रदर्शनी में चिप डिजाइन, पैकेजिंग-टेस्टिंग, उपकरण, तकनीकी सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण से जुड़ी कंपनियां अपनी क्षमताओं और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इससे कंपनियों को संभावित निवेशकों और कारोबारी साझेदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

राज्य सरकार की सेमीकंडक्टर नीति-2025 के तहत निवेश को प्रोत्साहित करने और तकनीकी विशेषज्ञता विकसित करने से जुड़े उपायों पर भी चर्चा होगी।

समिट के जरिए यह आकलन करने पर जोर रहेगा कि मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विकास के लिए किस तरह अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त; तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

less than a minute ago
लालबाग पैलेस में 186 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

लालबाग पैलेस में 186 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:नोटिस जारी कर जवाब मांगा

17 minutes ago
वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में मॉक ड्रिल के बाद क्या बोले अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में मॉक ड्रिल के बाद क्या बोले अधिकारी:सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना लक्ष्य

24 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा

44 minutes ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

about 1 hour ago
डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़
Top News

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन:100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा; सिंहस्थ-2028 से पहले सुरक्षा व्यवस्था की परख

about 1 hour ago
वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी
Top News

वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी:खाते में दिखाया इतना मुनाफा; फेसबुक पर स्टॉक मार्केट का विज्ञापन देखकर जुड़े थे वॉट्सएप ग्रुप से

about 2 hours ago
मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर
Top News

मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर:इतने जिलों में अलर्ट; इस दिन से सक्रिय होगा नया सिस्टम

about 2 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो
Top News

हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो:अस्पताल में किससे मुलाकात रोकने का आरोप; लोकायुक्त पुलिस करेगी मामले की जांच

about 2 hours ago
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन
Top News

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन:गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी रैली; राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे

about 2 hours ago
इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल
Top News

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

about 19 hours ago
काम के दौरान हादसा
Top News

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

about 19 hours ago
होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल
Top News

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

about 19 hours ago
अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त
Top News

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

about 19 hours ago
इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Top News

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

about 20 hours ago
बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त
Top News

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

about 21 hours ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!