खबर
Top News

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त: शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में तेजी से हो रहे बोरिंग और गिरते भू-जल स्तर को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने चिंता जताई है।

एक दिन का समय दिया
जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लै ने नगर निगम और राज्य शासन से पूछा कि इस समस्या से निपटने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए हैं।

कोर्ट ने दोनों पक्षों को स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक दिन का समय दिया है। मामले में शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।

नए बोरिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग
यह जनहित याचिका एडवोकेट रितेश ईनाणी ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि अल्पवर्षा के बाद इंदौर में जल संकट की आशंका बढ़ गई है।

इसी के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बोरिंग कराए जा रहे हैं।

याचिकाकर्ता के मुताबिक, बोरिंग मशीनों की बढ़ती संख्या से ऐसा लग रहा है, मानो प्रदेशभर की मशीनें इंदौर में आ गई हों।

अंधाधुंध बोरिंग के कारण भू-जल स्तर और नीचे जाने का खतरा है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि नगर निगम और शासन इस स्थिति को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।

याचिका में नए बोरिंग पर सख्ती से रोक लगाने और पानी बचाने के लिए अन्य प्रभावी उपाय लागू करने की मांग की गई है।

शहर में रोजाना 150 से ज्यादा नए बोरिंग का अनुमान
एडवोकेट रितेश ईनाणी के अनुसार, गुरुवार को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने जल संकट की स्थिति पर चिंता जताई और नगर निगम व शासन से इस दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया और अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की।

याचिका में दी गई जानकारी के अनुसार, इंदौर में करीब सवा लाख बोरिंग हैं, जिनमें नगर निगम के लगभग छह हजार बोरिंग भी शामिल हैं।

फिलहाल शहर में नए बोरिंग कराने पर रोक नहीं है। अल्पवर्षा के बाद अलग-अलग इलाकों में नए बोरिंग कराए जा रहे हैं।

एक अनुमान के मुताबिक, शहर में रोजाना 150 से ज्यादा नए बोरिंग हो रहे हैं। यदि यह सिलसिला जारी रहता है, तो भू-जल संसाधनों पर दबाव और बढ़ सकता है।

अब शासन और निगम के जवाब पर नजर
हाई कोर्ट ने नगर निगम और राज्य शासन से जल संकट तथा बोरिंग पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में उनके जवाब के बाद मामले की आगे की दिशा साफ हो सकती है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि शासन और निगम बोरिंग को नियंत्रित करने, भू-जल स्तर बचाने और शहर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाने की जानकारी कोर्ट को देते हैं।

संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल
Top News

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

21 minutes ago
काम के दौरान हादसा
Top News

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

31 minutes ago
होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल
Top News

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

about 1 hour ago
इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Top News

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

about 2 hours ago
बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त
Top News

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

about 2 hours ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

about 2 hours ago
सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

about 2 hours ago
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

about 3 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त
Indore

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

about 3 hours ago
पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी
Top News

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

about 3 hours ago
अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा
Top News

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

about 3 hours ago
भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा
Top News

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

about 3 hours ago
हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी
Top News

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

about 3 hours ago
कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

about 3 hours ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

about 3 hours ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!