काम के दौरान हादसा: 14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदरी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से 14 वर्षीय बाल मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ठेकेदार दानिश खान को आरोपी बनाया
जांच के दौरान निर्माण स्थल पर सुरक्षा में लापरवाही और खुले बिजली के तार से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद देवास निवासी ठेकेदार दानिश खान को आरोपी बनाया गया है।
काम के दौरान खुले तार की चपेट में आया किशोर
बाणगंगा पुलिस के अनुसार, घटना 4 जुलाई की शाम करीब 6 बजे की है।
ग्राम बरदरी में रहने वाला जयेश पुत्र ज्ञानसिंह डावर, मूल निवासी जोबट, जिला अलीराजपुर, निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी कर रहा था।
उस समय वहां अन्य मजदूर भी मौजूद थे। काम के दौरान जयेश निर्माण स्थल पर खुले पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे
साथी मजदूर और परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बाद में एमवाय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
साइट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी
पुलिस के मुताबिक, संबंधित बिल्डिंग का निर्माण प्रबल गुप्ता करवा रहे थे। निर्माण स्थल की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेकेदार दानिश खान को दी गई थी।
साइट पर एक अस्थायी कार्यालय बनाया गया था, जहां बिजली का तार खुला हुआ था।
मजदूरों का दावा है कि उन्होंने खुले तार के बारे में ठेकेदार और बिल्डिंग बनवा रहे पक्ष को कई बार जानकारी दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
पुलिस की जांच में सुरक्षा संबंधी लापरवाही सामने आने के बाद ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
परिवार भी निर्माण स्थल पर कर रहा था मजदूरी
पुलिस के अनुसार, जयेश का परिवार मजदूरी के लिए यहां आया था। हादसे के समय उसके माता-पिता और भाई भी निर्माण स्थल पर मौजूद थे।
परिवार के सामने हुए इस हादसे के बाद किशोर की मौत से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।
संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!