खबर
Top News

वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी: खाते में दिखाया इतना मुनाफा; फेसबुक पर स्टॉक मार्केट का विज्ञापन देखकर जुड़े थे वॉट्सएप ग्रुप से

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 11:36 am
शेयर करें:
वॉटर पार्क संचालक से इतने लाख की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर शेयर बाजार से जुड़ा विज्ञापन देखकर वॉट्सएप से जुड़े वॉटर पार्क संचालक रितेश कुमार निमाड़े से कथित तौर पर 8 लाख 59 हजार रुपये जमा करा लिए गए। आरोपियों ने उनके खाते में 29 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया और बाद में आईपीओ में शेयर दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये और मांगे। ठगी का पता चलने पर हीरा नगर पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक विज्ञापन के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ा
रितेश कुमार निमाड़े वॉटर पार्क का संचालन करते हैं। उन्होंने 12 अगस्त को फेसबुक पर स्टॉक मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें CLIMB HIGHER - 993 नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया। यहां BLST के नाम से शेयर बाजार संबंधी टिप्स और कॉल दिए जाने लगे।

शुरुआत में उन्हें 10 से 20 प्रतिशत तक मुनाफा होने का दावा किया गया। इसके बाद उनसे आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मांगे गए। आवेदन के सत्यापन के लिए वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल भी की गई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम वंशिका बताया। उसने जानकारी और फॉर्म की पुष्टि करने के बाद दो दिन में खाता चालू होने का आश्वासन दिया।

ट्रेडिंग के नाम पर जमा कराए 8.59 लाख रुपये
शिकायत के मुताबिक, 18 अगस्त को दोबारा फोन कर रितेश को बताया गया कि कंपनी ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया है। इसके बाद 25 अगस्त से वंशिका के निर्देश पर ट्रेडिंग शुरू की गई। इस दौरान रितेश ने अलग-अलग किस्तों में करीब 8 लाख 59 हजार रुपये जमा कराए। कुछ समय बाद ग्रुप में उनके खाते में 29 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया जाने लगा। खाते में दिखाई जा रही इस रकम के आधार पर उन्हें निवेश जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आईपीओ में 92 हजार शेयर आवंटित होने का दावा
10 सितंबर को ग्रुप में कार्बन स्टील इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ आने की जानकारी दी गई। रितेश को करीब 51 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयर दिलाने का दावा किया गया। शिकायत के अनुसार, 12 सितंबर को आईपीओ खुलने के बाद उनके खाते में 92 हजार शेयर आवंटित होना दिखाया गया, जिनकी कुल कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई। इसके बाद उनसे 18 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि रकम जमा नहीं करने पर आईपीओ का सब्सक्रिप्शन रद्द कर दिया जाएगा।

ग्रुप के सदस्यों से बात करने पर हुआ संदेह
बड़ी रकम जमा करने से पहले रितेश ने वॉट्सऐप ग्रुप के अन्य सदस्यों से संपर्क करने का फैसला किया। उन्होंने ग्रुप से मिले नंबरों पर फोन किया, लेकिन कई नंबर बंद मिले या कवरेज क्षेत्र से बाहर बताए गए। इसी दौरान नागपुर के एक व्यक्ति से उनकी बात हुई। उसने कथित तौर पर बताया कि CLIMB HIGHER - 993 फर्जी है और इसके जरिए अन्य लोगों के साथ भी ठगी की गई है। इसके बाद रितेश को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ।

पैसे वापस मांगे तो कॉल उठाना बंद किया
मामले का पता चलने के बाद रितेश ने वंशिका से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोप है कि उसने फोन उठाना बंद कर दिया। कई दिनों तक संपर्क करने की कोशिश के बाद रितेश ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर हीरा नगर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों, वॉट्सऐप ग्रुप, निवेश के नाम पर जमा कराई गई रकम और कथित ट्रेडिंग खाते की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा

1 minute ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

3 minutes ago
डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़
Top News

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज

9 minutes ago
सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू
Top News

सेमीकंडक्टर समिट आज से शुरू:6200 करोड़ के निवेश पर निगाहें; AI और चिप टेक्नोलॉजी पर मंथन

24 minutes ago
महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन
Top News

महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पर NSG का मॉक ऑपरेशन:100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा; सिंहस्थ-2028 से पहले सुरक्षा व्यवस्था की परख

44 minutes ago
मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर
Top News

मानसून की विदाई के बाद भी आंधी और बारिश का दौर:इतने जिलों में अलर्ट; इस दिन से सक्रिय होगा नया सिस्टम

about 1 hour ago
हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो
Top News

हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में सामने आया नया वीडियो:अस्पताल में किससे मुलाकात रोकने का आरोप; लोकायुक्त पुलिस करेगी मामले की जांच

about 1 hour ago
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन
Top News

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली इस दिन:गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी रैली; राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे

about 2 hours ago
इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल
Top News

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

about 18 hours ago
काम के दौरान हादसा
Top News

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

about 18 hours ago
होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल
Top News

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

about 18 hours ago
अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त
Top News

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

about 19 hours ago
इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Top News

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

about 20 hours ago
बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त
Top News

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

about 20 hours ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

about 20 hours ago
सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

about 20 hours ago
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!