खबर
Top News

देखिए वीडियो: सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 12:19 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यात्रियों को सस्ता और सुगम सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन योजना के तहत शनिवार से इंदौर-उज्जैन रूट पर बसों का संचालन शुरू हो गया।

हालांकि, शुरुआत के साथ ही योजना को लेकर यात्रियों के सामने दो सवाल खड़े हो गए हैं पहला, किराए में वास्तविक राहत कितनी है और दूसरा, जिस बस सेवा को बेहतर परिवहन विकल्प के तौर पर शुरू किया गया है, उसकी स्थिति खुद कितनी बेहतर है।

इंदौर से उज्जैन जाने वाली निजी नॉन-एसी बसों में जहां यात्रियों से 115 रुपए किराया लिया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन योजना के तहत चल रही नॉन-एसी बस का किराया 110 रुपए निर्धारित है। यानी यात्रियों को फिलहाल सिर्फ 5 रुपए की बचत हो रही है।

एसी बस में भी किराए का अंतर
इंदौर-उज्जैन रूट के लिए योजना के तहत एसी बस का किराया 168 रुपए तय किया गया है। हालांकि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए योजना से जुड़े बस संचालकों द्वारा फिलहाल 150 रुपए किराया लिया जा रहा है। यानी निर्धारित किराए की तुलना में यात्रियों से 18 रुपए कम लिए जा रहे हैं।

बसों की हालत पर सवाल
किराए में मामूली राहत के बावजूद योजना के तहत चल रही बसों की स्थिति यात्रियों की उम्मीदों के मुताबिक नजर नहीं आई। बसों में कई जगह रखरखाव की कमी दिखाई दी। सीढ़ियां टूटी हुई हैं, सीटों में छेद नजर आ रहे हैं और ड्राइवर कैबिन की स्थिति खराब है।

ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब सरकार नई परिवहन व्यवस्था के जरिए यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की बात कर रही है, तो योजना के शुरुआती चरण में ही बसों के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान क्यों नहीं दिया गया।

PPP मॉडल पर संचालित हो रही योजना
मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बसों का संचालन निजी ऑपरेटर करेंगे, जबकि परमिट, रूट, किराया और समय-सारणी से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी कंपनी मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नियंत्रण में रहेंगे।

योजना के तहत बसों का बेस किराया करीब 2 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। सरकार ने पहले वर्ष में 1,500 बसें चलाने और वर्ष 2031 तक प्रदेशभर में 15,000 बसों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही प्रदेश की करीब 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को सीधे बस कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना है।

संबंधित समाचार

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा
Top News

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

2 minutes ago
मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले
Top News

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

2 minutes ago
कारोबारी ने  इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
Top News

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

3 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

14 minutes ago
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या
Top News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

17 minutes ago
उजियारे का उल्लास
Top News

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

17 minutes ago
पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार
Top News

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

33 minutes ago
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

about 1 hour ago
अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा
Top News

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

about 1 hour ago
पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर
Top News

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

about 1 hour ago
बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट
Top News

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

about 1 hour ago
रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा
Top News

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

about 1 hour ago
अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा
Top News

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

about 2 hours ago
MP में आज खुले रहेंगे बैंक
Top News

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

about 2 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

2 days ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

2 days ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!