खबर
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका: सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 5:23 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में स्वच्छता के मामले में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इस बार बड़ा झटका लगा है। लगातार स्वच्छता के शीर्ष पायदान पर रहने वाले इंदौर को फिर स्वच्छ शहर लीग की टॉप-3 रैंकिंग में जगह नहीं मिल सकी।

उल्लेखनीय है कि सर्वेक्षण में इंदौर समेत देश के प्रमुख शहरों को सीधे व्यक्तिगत लीग में रखने के बजाय 'जोड़ीदार शहर' (मेंटरिंग मॉडल) की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें इंदौर ने देपालपुर को प्रशिक्षित किया है। लगातार 8 बार अवार्ड जीतने के बाद इंदौर को पिछले वर्ष ही व्यक्तिगत श्रेणी की बजाय मेंटर शहर की श्रेणी में शामिल कर लिया गया था।

हालांकि स्वच्छ शहर जोड़ी की श्रेणी में भी इंदौर और देपालपुर की जोड़ी पहले स्थान पर पहुंचने से चूक गई। इस श्रेणी में गुजरात के अहमदाबाद और साणंद की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंदौर-देपालपुर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों ने इंदौर की रैंकिंग को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। एक ओर मध्य प्रदेश के कई शहरों ने अपनी-अपनी आबादी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल किए हैं, वहीं दूसरी ओर इंदौर का प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। स्वच्छ शहर लीग की इस बार की रैंकिंग में नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

अहमदाबाद-साणंद की जोड़ी ने इंदौर-देपालपुर को पछाड़ा
स्वच्छ शहर जोड़ी की श्रेणी में भी इंदौर और देपालपुर को पहला स्थान नहीं मिल सका। इस कैटेगरी में अहमदाबाद और साणंद की संयुक्त जोड़ी ने पहला पुरस्कार हासिल किया, जबकि इंदौर और देपालपुर दूसरे स्थान पर रहे।

गौरतलब है कि इंदौर को देपालपुर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। करीब 22 हजार आबादी वाले देपालपुर की स्थिति में पिछले एक साल में बदलाव के प्रयास किए गए।

एक समय स्वच्छता सर्वेक्षण में 1710वें स्थान पर रहे देपालपुर में कचरा संग्रहण, सफाई और नालियों की व्यवस्था सुधारने पर काम किया गया। इसी संयुक्त प्रयास के आधार पर दोनों निकायों को स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला।

जबलपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान, विशाखापट्टनम पहले नंबर पर
दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में विशाखापट्टनम ने पहला स्थान हासिल किया है। मध्यप्रदेश के जबलपुर ने दूसरा और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जबलपुर की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले इंदौर को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश का प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है, लेकिन इस बार जबलपुर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

उज्जैन और देवास ने अपनी श्रेणियों में हासिल किया पहला स्थान
मध्यप्रदेश के लिए राहत की बात यह रही कि इंदौर के अलावा कई अन्य शहरों ने अपनी आबादी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन किया। तीन से पांच लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया।

चंडीगढ़ दूसरे और गुंटूर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देवास देश में पहले स्थान पर रहा। इस श्रेणी में दिल्ली को दूसरा और मध्यप्रदेश के सागर को तीसरा स्थान मिला।

बुधनी को तीसरा और रीवा को रिवर फ्रंट सिटी का पहला पुरस्कार
छोटे शहरों की श्रेणियों में भी मध्यप्रदेश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 20 से 50 हजार आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के वीटा ने पहला और ओडिशा के अस्का ने दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मध्यप्रदेश के बुधनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्वच्छ रिवर फ्रंट सिटी की श्रेणी में रीवा को पहला पुरस्कार मिला। इस तरह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के नगरीय निकायों ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कीं।


संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 2 hours ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago
टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया
Top News

टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया:बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!