देखिए वीडियो: विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इस विकास कार्य की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का करीब 60 साल पुराना पैतृक मकान भी आया है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य में सहयोग करते हुए अपने पैतृक घर के प्रभावित हिस्से को खुद तोड़ने की पहल की।
बताया जा रहा है कि खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस परियोजना से करीब 272 भवन प्रभावित हो रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बड़ी बहन व नगर निगम सभापति कलावती यादव का मकान भी शामिल है।
पहले की पूजा, फिर हुए भावुक
पैतृक मकान का हिस्सा हटाने की कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने खुद कुदाली चलाकर अपने घर के प्रभावित हिस्से को तोड़ने की शुरुआत की। इस दौरान अपने पुराने घर से जुड़ी यादों के चलते मुख्यमंत्री भावुक भी नजर आए।
यह वही मकान है, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्म हुआ और उनका बचपन बीता। मकान करीब छह दशक पुराना है और सड़क चौड़ीकरण के लिए इसका कुछ हिस्सा हटाया जाना है।
सिंहस्थ की तैयारियों के लिए बड़ा सड़क चौड़ीकरण अभियान
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कई सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री भी हाल में शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं।
बहन का मकान भी सड़क चौड़ीकरण की जद में
मुख्यमंत्री के पैतृक मकान के अलावा उनकी बहन का मकान भी प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में है। परिवार की ओर से विकास कार्य में सहयोग करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने ही पैतृक मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की पहल को सिंहस्थ की तैयारियों के बीच विकास कार्यों में व्यक्तिगत संपत्ति से ऊपर सार्वजनिक परियोजना को प्राथमिकता देने के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!