देखिए वीडियो: दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, न्यूयॉर्क।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे तो पत्रकारों ने आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर सीधे सवाल किए। शहबाज शरीफ ने दोनों सवालों का जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। यह घटना 81वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान हुई।
UN मुख्यालय में प्रवेश के दौरान पत्रकार ने शहबाज से पूछा- “प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?” शहबाज ने कोई जवाब नहीं दिया।
बाद में बाहर निकलते समय पत्रकारों ने दोबारा सवाल किया कि पाकिस्तान हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएगा? इस पर भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया नहीं दी।
26/11 के आरोपी हाफिज सईद का नाम पहलगाम केस में भी
हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और प्रमुख रहा है। भारत ने उसे UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है। वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में आरोपी है।
इसके अलावा, NIA ने जुलाई 2026 में दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद को पहलगाम आतंकी हमले की कथित साजिश में आरोपी बनाया है। एजेंसी ने उसे लश्कर-ए-तैयबा और उसके सक्रिय प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के प्रमुख के तौर पर नामित किया है।
2025 में UN में शहबाज ने दिया था आतंकवाद पर बयान
शहबाज शरीफ ने 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने भाषण में दावा किया था कि पाकिस्तान दो दशक से ज्यादा समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है।
उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला नहीं किया होता तो आतंकवादी न्यूयॉर्क और लंदन की सड़कों तक पहुंच चुके होते।
शहबाज ने उस दौरान आतंकवाद के कारण पाकिस्तान में 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 150 अरब डॉलर के आर्थिक नुकसान का दावा भी किया था।
1980 के दशक में बना लश्कर-ए-तैयबा
लश्कर-ए-तैयबा का गठन 1980 के दशक में पाकिस्तान में हुआ था। यह संगठन सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान बने जिहादी नेटवर्क से जुड़ा था। अब्दुल्ला अज्जाम, हाफिज सईद और जफर इकबाल इसके गठन से जुड़े प्रमुख नामों में रहे हैं।
शुरुआती दौर में संगठन का फोकस अफगानिस्तान में सोवियत सेना के खिलाफ लड़ाई पर था। बाद में इसका प्रमुख फोकस जम्मू-कश्मीर हो गया।
भारत, अमेरिका समेत कई देशों ने लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान के बीच संबंधों तथा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कथित समर्थन के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!