खबर
Top News

देखिए वीडियो: 21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 1:20 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद संगठित सार्वजनिक बस परिवहन सेवा की दोबारा शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ किया। पहले चरण में सात शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें सेवा में शामिल की गई हैं।

इन 351 बसों में 180 इलेक्ट्रिक बसें हैं। सेवा के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड को जोड़ा है। इंदौर में 145, भोपाल में 106 और जबलपुर में 67 बसें संचालित होंगी, जबकि रीवा में 18, देवास में 10, कटनी में 3 और भिंड में 2 बसें चलेंगी।

गांवों को शहरों से जोड़ने पर जोर
नई बस सेवा का उद्देश्य शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाना है। सरकार ने आने वाले वर्षों में 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक बस सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इंटरसिटी बसें दो या अधिक शहरों को जोड़ेंगी, जबकि इंट्रासिटी बसें शहरों के भीतर यात्रियों को परिवहन सुविधा देंगी।

2031 तक 15 हजार बसों का लक्ष्य
सरकार ने सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। पहले चरण के बाद बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी और 2031 तक 15 हजार बसें संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। सेवा का संचालन PPP मॉडल पर होगा, जिसमें निजी ऑपरेटरों की भागीदारी रहेगी।

बसों में GPS, CCTV और पैनिक बटन
यात्रियों की सुरक्षा और बसों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। बसों में GPS, CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए बसों की लोकेशन और समयबद्धता की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

2005 में बंद हुआ था परिवहन निगम
मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस सेवा वर्ष 2005 में बंद हो गई थी। इसके करीब 21 साल बाद नई व्यवस्था के साथ सार्वजनिक बस परिवहन की वापसी हुई है।

सरकार का दावा है कि नई सेवा से शहरों और गांवों के बीच आवागमन आसान होगा और यात्रियों को सुरक्षित व आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य मंत्रियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बीएचईएल दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों और बसों का निरीक्षण किया था।

संबंधित समाचार

स्लाइड से अंबानी गायब
Top News

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

7 minutes ago
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

17 minutes ago
माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान
Top News

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

18 minutes ago
शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
Top News

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

23 minutes ago
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

37 minutes ago
आज जमेगी इंदौैर की झांकी
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

39 minutes ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

about 1 hour ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

about 1 hour ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

about 1 hour ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 2 hours ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!