देखिए वीडियो: 21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद एक बार फिर सरकारी परिवहन व्यवस्था नए स्वरूप में शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान से 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' का शुभारंभ करेंगे।
इस दौरान पहले चरण में सात शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
यह सेवा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड में शुरू की गई है। शुरुआती चरण में इंदौर को 145 बसें, भोपाल को 106 और जबलपुर को 67 बसें मिली हैं। रीवा में 18, देवास में 10, कटनी में 3 और भिंड में 2 बसें संचालित होंगी।
2031 तक 15 हजार बसों का लक्ष्य
सरकार की योजना इस सेवा का लगातार विस्तार करने की है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक हर साल करीब 2,500 से 3,000 नई बसें जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
2031 तक करीब 15 हजार बसों के संचालन की योजना है। इसका उद्देश्य शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
बस सेवा का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। निजी ऑपरेटरों की भागीदारी के लिए पारदर्शी अनुबंध व्यवस्था और प्रोत्साहन दिए जाएंगे। ऑपरेटरों को विज्ञापन और कार्गो जैसी गैर-किराया आय के अवसर भी उपलब्ध कराने की योजना है।
2005 में बंद हुआ था परिवहन निगम
मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवा वर्ष 2005 में बंद हो गई थी। इसके बाद प्रदेश में सरकारी स्तर पर व्यापक बस परिवहन व्यवस्था नहीं रही।
अब नई मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के जरिए सार्वजनिक बस नेटवर्क को फिर विस्तार देने की शुरुआत की गई है।
शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम भेल दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया था।
उन्होंने मंच, सभा स्थल, बसों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परिवहन सचिव मनीष सिंह भी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!