वीडियो देखिये, कलेक्टर की पहल पर ग्रामीणों को मिली त्वरित राहत: इस गांव में खुलवाया गया रास्ता; क्यों हो रही थी किसानों को परेशानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर तहसील हातोद के ग्राम बदरखा में ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए बंद रास्ते को खुलवाया गया। ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में रास्ता बंद होने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बताया था कि लंबे समय से उपयोग में आने वाला पारंपरिक मार्ग अवरुद्ध होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे थे तथा ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।
कलेक्टर शिवम वर्मा की संवेदनशील पहल और प्रशासन की तत्परता से स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर रास्ता खुलवाया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। रास्ता खुलवाने की यह कार्रवाई एसडीएम हातोद विनोद राठोर के निर्देशन में तहसीलदार श्री गोविंद राठोर ने की।
ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन एवं जिला प्रशासन की त्वरित पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था की प्रभावशीलता और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!