भाजपा नेता के ड्राइवर के हथियारों वाले वीडियो वायरल: पोस्टों ने खड़े किए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
भाजपा से जुड़े एक स्थानीय पदाधिकारी के कथित ड्राइवर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपिन कटारे उर्फ गुड्डू बादशाह नामक युवक के हथियारों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार विपिन कटारे खुद को भाजपा जिला मंत्री मुन्ना सिंह के करीबी के रूप में पेश करता है और लंबे समय से उनके ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है।
चर्चा यह भी है कि वह निजी ड्राइवर है या किसी सरकारी मद से उसका भुगतान होता है, इसे लेकर भी लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक विपिन कटारे खंडवा के माता चौक क्षेत्र के आसपास रहता है और सोशल मीडिया पर अक्सर हथियारों के साथ वीडियो, फोटो और रील अपलोड करता रहता है।
कई पोस्टों में वह कथित तौर पर नशे की हालत में भी दिखाई देता है। वायरल सामग्री को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच उसकी पत्नी को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं।
बताया जा रहा है कि मंडीदीप और भोपाल क्षेत्र की कई बैंकों से लोन लेने के बाद वह फरार हो गई थी। फिलहाल उसके खंडवा में होने की चर्चा है।
हालांकि बैंक धोखाधड़ी या किसी पुलिस केस को लेकर आधिकारिक दस्तावेज सामने नहीं आए हैं।पूरे मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और हथियारों के प्रदर्शन को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे लोगों पर निगरानी और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
संबंधित समाचार

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!