खबर
Top News

कीड़े मिले पानी के वीडियो से हड़कंप: एफआईआर दर्ज करने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जनवरी 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
कीड़े मिले पानी के वीडियो से हड़कंप

20 मौतों के बाद भी दूषित जल की आपूर्ति

नर्मदा जल की सप्लाई पूरी तरह बंद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा जल त्रासदी के दौरान नर्मदा पाइप लाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इसे क्षेत्रीय महामारी घोषित किया गया है। लोगों के स्वास्थ्य और संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए नर्मदा का पीने योग्य पानी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

नर्मदा जल आपूर्ति बंद होने के बाद इंदौर नगर निगम द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन इन टैंकरों के पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले भी आरोप लग चुके हैं कि अयोग्य और गंदे टैंकरों से पीने का पानी वितरित किया जा रहा है। सवाल उठने पर नगर निगम ने केवल औपचारिक कार्रवाई करते हुए टैंकरों पर रंग-रोगन करा दिया, जबकि हकीकत में वही पुराने और अस्वच्छ टैंकर आज भी क्षेत्र में पानी की सप्लाई कर रहे हैं।

टैंकर में कीड़े तैरते दिखे: इसी बीच भागीरथपुरा क्षेत्र की पुरानी चौकी वाली गली में रहने वाले महेंद्र पाठक ने एक गंभीर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस टैंकर से पीने का पानी वितरित किया जा रहा था, उसमें कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पहले ही क्षेत्रीय महामारी ग्रस्त घोषित हो चुके भागीरथपुरा में एक बार फिर दूषित और कीड़े युक्त पानी की आपूर्ति सामने आने से रहवासियों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। इस घटना ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय राजनेता केवल कमीशनखोरी में लिप्त हैं और भोली-भाली जनता की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। मामला उजागर होने के बाद अब राजनीतिक दलों से जुड़े जिम्मेदार लोगों पर भी एफआईआर दर्ज किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। क्षेत्रवासी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और शुद्ध पेयजल की तत्काल, स्थायी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 9 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 9 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 9 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 10 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 10 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 10 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 10 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 10 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 11 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 11 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 11 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 12 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 12 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 12 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 12 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 13 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 13 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 13 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!