खबर
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन: 75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
हिंदी सिनेमा के जाने-पहचाने अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।

मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और करीब दो सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उनके बेटे मोहसिन ने निधन की पुष्टि की है। मुश्ताक खान के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सनी देओल, अनुपम खेर, राजपाल यादव समेत कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया।

राजपाल यादव ने बताया कि वह निधन से करीब दो घंटे पहले ही मुश्ताक खान से मिलकर आए थे।

पांच साल पहले हुआ था कैंसर
मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया गया कि करीब पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था और इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे।

हाल ही में बीमारी दोबारा लौट आई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर में जन्मे मुश्ताक खान ने थिएटर से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया।

‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘क्रांतिवीर’, ‘राजा’, ‘मेजर साब’, ‘मन’, ‘हेरा फेरी’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘जोड़़ी नंबर 1’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों ने पसंद किया। ‘आशिकी’ में रफू मास्टर और ‘हम हैं राही प्यार के’ में भगवती प्रसाद मिश्रा के किरदार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

वेलकम के बल्लू ने दिलाई खास पहचान
2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ में मुश्ताक खान ने बल्लू का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके कॉमिक अंदाज और डायलॉग ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। इसके बाद वे ‘वेलकम बैक’, ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और कई अन्य फिल्मों में नजर आए।

टीवी पर भी छोड़ी छाप
मुश्ताक खान ने फिल्मों के साथ टेलीविजन पर भी काम किया। वे ‘अदालत’, ‘चाचा चौधरी’, ‘टेढ़े-मेढ़े सपने’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे टीवी शो का हिस्सा रहे।

हाल के वर्षों में भी वे लगातार अभिनय करते रहे। उनकी फिल्मों में ‘जाट’, ‘उदयपुर फाइल्स’ और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का नाम शामिल है।

पत्नी और बच्चों को पीछे छोड़ गए
मुश्ताक खान अपने पीछे पत्नी सलमा खान, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके छोटे बेटे मोहसिन खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और निर्देशन-निर्माण का काम करते हैं।

मुश्ताक खान के निधन से हिंदी फिल्म और टेलीविजन जगत ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसने चार दशक से अधिक समय तक सपोर्टिंग और कॉमिक किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

संबंधित समाचार

स्लाइड से अंबानी गायब
Top News

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

14 minutes ago
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

24 minutes ago
माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान
Top News

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

25 minutes ago
शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
Top News

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

30 minutes ago
आज जमेगी इंदौैर की झांकी
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

about 1 hour ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

about 1 hour ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

about 1 hour ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

about 1 hour ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 2 hours ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 3 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!