बाबा महाकाल की शरण में पहुंची दिग्गज अभिनेत्री: भस्म आरती में हुईं शामिल; कहा- अनुभव शब्दों में नहीं बता सकती
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार को भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचीं। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धा भाव से आरती में शामिल हुईं
मंदिर प्रशासन के अनुसार, वे सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हाल में बैठकर पूरे श्रद्धा भाव से आरती में शामिल हुईं। आरती के दौरान तमन्ना माथे पर चंदन लगाए भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने इस दिव्य आरती का दर्शन किया।
नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया
भस्म आरती के पश्चात उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और परंपरा अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
बाबा के बुलावे पर ही आते हैं भक्त
आरती के बाद मीडिया से बातचीत में तमन्ना ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा “आज भगवान ने मुझे बुलाया था। महाकाल के बुलावे के बिना कोई यहां नहीं आता। यहां आकर जो ऊर्जा मिलती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।”
विशेष इंतजाम किए
मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के लिहाज से भस्म आरती के दौरान विशेष इंतजाम किए गए थे।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!