बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त: दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

200 किमी के दायरे में सीसीटीवी खंगालेगा आबकारी विभाग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पेटियों पर ब्रांड का नाम रॉयल गोवा, लेकिन बोतलों पर न लेबल और न होलोग्राम, ऊपर से कंटेनरों पर नंबर प्लेट का ऐसा खेल कि इंदौर के नंबर के नीचे नगालैंड की प्लेट भी लगी मिली।
देवगुराड़िया की खाली जमीन पर खड़े दो कंटेनरों से करीब 3 हजार पेटी संदिग्ध अंग्रेजी शराब मिलने के बाद आबकारी विभाग और डीजीजीआई की जांच में कई सवाल खड़े हो गए हैं। शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से आई, किसकी है और कहां पहुंचाई जाना थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। शराब के स्रोत और परिवहन का पता लगाने के लिए अब करीब 200 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी है।
कार्रवाई के दौरान टीम को पेटियों पर रॉयल गोवा लिखा मिला, लेकिन जब पेटियां खोलकर जांच की गई तो अंदर रखी 180 एमएल की बोतलों पर लेबल और होलोग्राम नहीं थे। कुछ पेटियों में एक-दो लेबल अलग से पड़े मिले।
बोतलों के ढक्कनों पर काशीपुर बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड लिखा हुआ था, लेकिन इससे शराब की वास्तविक कंपनी और उसके स्रोत की पुष्टि नहीं हो सकी। यही वजह है कि शराब की खेप को संदिग्ध मानते हुए विभाग ने जब्ती की कार्रवाई की।
अब इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी, ताकि पता चल सके कि शराब पीने योग्य है या नहीं और इसके निर्माण अथवा आपूर्ति से जुड़ी वास्तविक जानकारी क्या है।
ऊपर इंदौर नीचे मिली नगालैंड की नंबर प्लेट... जांच के दौरान दोनों कंटेनरों पर इंदौर पासिंग नंबर मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि इसी नंबर प्लेट के नीचे नगालैंड की नंबर प्लेट भी लगी थी।
इससे वाहनों के पंजीयन और नंबर प्लेट की वैधता को लेकर संदेह पैदा हुआ है। अब आरटीओ से जानकारी लेकर वाहन मालिकों का पता लगाया जाएगा। जांच में यह भी देखा जाएगा कि कंटेनरों पर लगी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
चेकिंग से बचने के लिए खाली जमीन पर खड़े किए कंटेनर?... विभागीय जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि प्रमुख मार्गों पर रात में चल रही चेकिंग से बचने के लिए चालक कंटेनरों को देवगुराड़िया की खाली जमीन पर खड़ा कर गए हों।
हालांकि, इस आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक कंटेनरों की आवाजाही और उनके यहां तक पहुंचने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के मार्गों पर करीब 200 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जाएगी।
महू के आबकारी गोदाम पहुंचाई गई शराब... डीजीजीआई और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों कंटेनरों के साथ शराब की खेप जब्त कर ली है। जब्त शराब को महू स्थित आबकारी गोदाम पहुंचाया गया।
विभाग अब शराब की गुणवत्ता, उसके स्रोत, परिवहन और संभावित खरीदारों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रहा है। कंटेनरों के मालिकों और इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी जांच का अहम हिस्सा है। इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध शराब मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है।
अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराब कहां तैयार या पैक की गई, किस रास्ते से इंदौर पहुंची और इसे आगे कहां भेजा जाना था। बोतलों पर जरूरी पहचान संबंधी विवरण नहीं मिलने और नंबर प्लेटों में विसंगति के चलते पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
अब सीसीटीवी फुटेज, आरटीओ रिकॉर्ड और शराब की गुणवत्ता जांच से खुलासा होने की उम्मीद है कि तीन करोड़ रुपए की इस संदिग्ध खेप के पीछे कौन है और इसका असली नेटवर्क कहां तक फैला है।
संबंधित समाचार

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!