पानी पर बवाल: दो घंटे थमा रहा इंदौर-नेमावर रोड; पार्षद समेत 18 पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिना अनुमति चक्काजाम करने सड़क पर उतरे थे प्रदर्शनकारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पानी की समस्या को लेकर सोमवार सुबह इंदौर-नेमावर रोड पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। वार्ड क्रमांक-75 के पार्षद कुणाल सोलंकी ने समर्थकों के साथ पलड़ा हनुमान मंदिर के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों के कारण नेमावर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। मामले में पुलिस ने पार्षद समेत 18 नामजद और अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
सुबह करीब 10.30 बजे पलड़ा हनुमान मंदिर के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए व पानी संकट को लेकर विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाने और रास्ता खाली कराने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
देखते ही देखते इंदौर-नेमावर रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के अनुसार बिना अनुमति लोगों को एकत्रित कर चक्का जाम किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ व लोक व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
सड़क जाम होने से रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ा। मामले में भंवरकुआं पुलिस ने वार्ड-75 के पार्षद कुणाल सोलंकी समेत राकेश सिलावट, पवन पुरी, तारा पटेल, कमल प्रजापत, दिनेश पटेल, पवन पटेल, दौलत पटेल, दिनेश प्रजापत, नीलू ठाकुर, दिलीप सुरागे, दिनेश कुशवाह, अजय झा, सतीश शिंदे, सुरेश सोलंकी, गौरव मराठा, सुनील मंडलोई, शुभम करोसिया और झमु चौहान सहित अन्य लोगों के खिलाफ अवैध रूप से एकत्रित होने, आमजन का रास्ता बाधित करने और लोक व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 190, 191(2) और 323 के तहत केस दर्ज किया है। टीआई संतोष दूधी के मुताबिक वीडियोग्राफी के आधार पर अन्य शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है।
पानी बेचते पकड़ाया नगर निगम का टैंकर, ठोंका 25 हजार का जुर्माना
पानी बेचने के मामले में निगम ने कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर अवैध रूप से पानी बेचते एक अनुबंधित ट्रैक्टर-टैंकर को पकड़ा गया है।
निगम ने टैंकर को ज़ब्त करने के साथ ही संबंधित एजेंसी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
जोन 18 के उपयंत्री अर्पित मालवीय जब फील्ड में दौरे पर थे, तब उन्होंने अग्रसेन प्रतिमा चौराहे के पास जय मां आराधना एंटरप्राइजेस एजेंसी के ट्रैक्टर-टैंकर एमपी 67 एबी 1494 को एक वॉटर एजेंसी को पानी बेचते रंगे हाथों पकड़ा व कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-टैंकर को ज़ब्त किया और उसे निगम के वर्कशॉप भिजवा दिया।
कमिश्नर क्षितिज सिंघल के आदेश पर जय मां आराधना एंटरप्राइजेस पर 25 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम का कोई भी अनुबंधित टैंकर यदि पानी बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!