परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा से पहले लोकसभा में हंगामा: छात्रों की पिटाई मामले पर बहस की मांग पर अड़ा विपक्ष; स्पीकर ने दिया शाम 5 बजे तक का समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा में सोमवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। विपक्षी सांसद छात्रों की कथित पिटाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर सदन के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
दोपहर 2 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा से पहले छात्रों से जुड़े मामले पर बहस कराने की मांग रखी। हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से कहा कि वे चर्चा नहीं चाहते हैं।
स्पीकर ने कहा कि सभी पक्ष आपसी सहमति बनाकर आएं। उन्होंने सरकार और विपक्ष के सांसदों को बातचीत कर समाधान निकालने के लिए शाम 5 बजे तक का समय दिया।
इससे पहले भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में पेपर लीक से जुड़े लोक परीक्षा संशोधन विधेयक को पेश किया था, लेकिन लगातार विरोध के कारण इस पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी। वहीं, राज्यसभा में भी हंगामे का असर देखने को मिला। विपक्ष के विरोध के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बार स्थगित करनी पड़ी।
इधर, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया और उन्हें शॉल व मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान सांसदों ने "धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद" के नारे भी लगाए। धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक विवाद के बीच 25 जुलाई को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
संसद में अब परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनाने की कोशिश जारी है। सरकार का कहना है कि यह बिल पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि विपक्ष छात्रों से जुड़े मुद्दों पर पहले चर्चा की मांग कर रहा है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!