सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत से भड़के लोग; 10 गाड़ियां फूंकी, ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
राजधानी में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद भारी बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और देखते ही देखते हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने पुलिस वाहनों, एक यात्री बस और अन्य वाहनों में आग लगा दी।
पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई
ट्रैफिक पोस्ट को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना के दौरान कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की भी सूचना है। हालात पर काबू पाने के लिए पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई।
हाईवा की टक्कर से युवक की मौके पर मौत
घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल इलाके की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भीड़ ने बस, पुलिस वाहन और ट्रैफिक पोस्ट में लगाई आग
विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस करीब एक घंटे तक जलती रही और किसी को उसके पास नहीं जाने दिया गया।
इसके अलावा दो पुलिस वाहन, कई बाइक समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। ट्रैफिक पोस्ट में भी तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई।
फायर ब्रिगेड को भी रोका, पत्रकारों से मारपीट
आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी भीड़ ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान घटनास्थल की कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट किए जाने की सूचना सामने आई है।
स्थिति बिगड़ने पर पांच थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से हालात को नियंत्रित किया गया।
ASP बोले- अब स्थिति नियंत्रण में
पटना के एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दुर्घटना में शामिल वाहन को आग लगा दी। इस दौरान पुलिस का एक वाहन भी जला दिया गया।
उन्होंने बताया कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!