खबर
Top News

जनसुनवाई के दौरान हंगामा: किसान ने खुद पर डाला पेट्रोल; रोते हुए कहा-कोई सुनने वाला नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 4:49 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई के दौरान हंगामा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब 65 वर्षीय किसान प्यार सिंह ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने तुरंत किसान के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया।

तीन साल से काट रहा चक्कर
नगरा निवासी किसान प्यार सिंह का आरोप है कि रासायनिक दवा के इस्तेमाल से उसकी लहसुन और प्याज की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। वह पिछले तीन साल से मुआवजे और जांच रिपोर्ट के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनसुनवाई में पहुंचा था किसान
जानकारी के मुताबिक, जनसुनवाई समाप्त होने के बाद किसान कलेक्ट्रेट पहुंचा था। उस समय अधिकारी जाने की तैयारी में थे। एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने किसान को चैंबर में आने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान किसान ने थैले से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर छिड़कना शुरू कर दिया।

फसल खराब हो गई
किसान का कहना है कि वर्ष 2023 में उसने ग्रामोफोन कंपनी से रासायनिक दवा खरीदी थी। दवा के उपयोग के बाद उसकी ढाई बीघा लहसुन और दो बीघा प्याज की फसल खराब हो गई। शिकायत के बाद कृषि विभाग के अधिकारी खेत से सैंपल लेकर गए थे, लेकिन जांच रिपोर्ट आज तक नहीं दी गई।

किसान ने लगाए गंभीर आरोप
प्यार सिंह ने आरोप लगाया कि फसल के नमूने दोषी कंपनी को बेच दिए गए और जांच नहीं कराई गई। किसान ने उपभोक्ता फोरम में भी मामला दर्ज कराया है, लेकिन वहां लैब रिपोर्ट मांगी जा रही है। उसका कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते जमीन बिक गई और ट्रैक्टर भी जब्त हो गया।

कलेक्टर ने सुनी समस्या
घटना के बाद किसान को अपर कलेक्टर के चैंबर में ले जाकर उसकी समस्या सुनी गई। एडीएम ने कृषि अधिकारियों से रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन अधिकारियों ने किसी जांच से इनकार किया।

मामला उपभोक्ता फोरम में विचाराधीन
अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्राकृतिक आपदा से जुड़ा नहीं है, इसलिए तत्काल राहत राशि नहीं मिल सकी होगी। फिलहाल किसान का मामला उपभोक्ता फोरम में विचाराधीन है।

संबंधित समाचार

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

11 minutes ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

23 minutes ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

32 minutes ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

44 minutes ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 1 hour ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 1 hour ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 1 hour ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 1 hour ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 16 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 18 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 19 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 19 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 19 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 20 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 20 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 20 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 20 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 20 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 21 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!