होटल में हंगामा: महिलाओं के साथ पकड़ाए मुस्लिम युवक; रजिस्टर में नहीं थी एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के कटंगी बाइपास क्षेत्र स्थित एक होटल सुकून में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने होटल में पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस को बुलाया। मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
कमरे में मिले युवक-युवती
जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि होटल में मुस्लिम युवक, हिंदू युवती के साथ ठहरा हुआ हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग होटल पहुंचे और कमरों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक कमरे में एक युवक और युवती मिलने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान होटल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ भी हुई।
हिरासत में लेकर पूछताछ की
मामले में एक युवक की पहचान फरहज अली कादरी निवासी मुजावर मोहल्ला, रानी दुर्गावती क्षेत्र के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि होटल में दो युवक और दो महिलाएं मौजूद थीं, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मारपीट करने की कोशिश की
घटना की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब संबंधित लोगों को वाहन में बैठाकर थाने ले जा रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने मारपीट करने की कोशिश भी की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी को सुरक्षित थाने पहुंचाया।
होटल संचालक से पूछताछ जारी
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल संचालक से पूछताछ की जा रही है और होटल के रिकॉर्ड, दस्तावेज तथा वहां आने-जाने वाले लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है।
कार्रवाई की जाएगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!