वर्दी शर्मसार: पुलिसकर्मी ने सिग्नल तोड़ परिवार को ठोंका और भाग गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

पांच वर्षीय बेटे संग माता-पिता घायल, रोता रहा बच्चा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून के रक्षक खुद कानून तोड़ें और हादसे के बाद जिम्मेदारी से भाग खड़े हों तो आम नागरिक आखिर किससे सुरक्षा की उम्मीद करे? एलआईजी चौराहा पर शुक्रवार रात ऐसा ही शर्मनाक वाकिया हुआ, जहां वर्दी में पुलिसकर्मी ने सिग्नल तोड़कर दंपति की एक्टिवा को टक्कर मार दी। माता-पिता और उनका पांच वर्षीय बेटा सड़क पर गिर पड़े, लेकिन संवेदनहीन पुलिसकर्मी मदद की बजाय बाइक उठाकर फरार हो गया।
घटना 6 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। पुलिसकर्मी बाइक से डीएनएस हॉस्पिटल की ओर से सिग्नल तोड़ एमआईजी थाने की और तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान केयर सीएचएल अस्पताल की ओर से सिग्नल ग्रीन होने पर एक दंपति छोटे बेटे के साथ एक्टिवा से विजय नगर की ओर बढ़े।
चौराहे के बीचोबीच दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। माता-पिता और बच्चा सड़क पर जा गिरे। मासूम बच्चा डर के मारे जोर-जोर से रोने लगा, माता-पिता सहम गए। पिता ने बताया बच्चा बाल-बाल बचा। वर्दी में पुलिसवाला था, लेकिन उसने इंसानियत तक नहीं दिखाई। बाइक उठाई और भाग गया। क्या पुलिसवाले ऐसे होते हैं?
हालांकि, राहगीरों ने मानवता दिखाई और परिवार को उठाकर संभाला। सवाल है वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी आखिर किस डर या किस संरक्षण में भागा? आक्रोशित राहगीरों का कहना था आम आदमी सिग्नल तोड़े तो चालान और कार्रवाई तय है, लेकिन वर्दीधारी सिग्नल तोड़े,
हादसा करे और फरार हो जाए तो जवाबदेही किसकी? यह घटना न सिर्फ पुलिस की लापरवाही का खुलासा करती है बल्कि पूरे सिस्टम पर बड़ा प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है। हालांकि, माता-पिता और उनका पांच वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गए।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!