चीन में पहुंचा डॉल्फिन तूफान: शंघाई में 150 साल की रिकॉर्ड बारिश; 10 लाख लोग सुरक्षित निकाले गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शंघाई।
जापान में भारी तबाही मचाने के बाद डॉल्फिन तूफान चीन के पूर्वी तटीय इलाकों तक पहुंच गया। तूफान ने करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी।
इसके बाद चीन के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। सबसे ज्यादा असर शंघाई में देखने को मिला, जहां करीब 150 वर्षों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
तूफान के खतरे को देखते हुए चीनी प्रशासन ने पहले ही 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। अब तूफान कमजोर पड़ रहा है, जिसके बाद चीन की मौसम एजेंसी ने चेतावनी का स्तर कम कर दिया है। हालांकि, भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है।
943 उड़ानें रद्द, ट्रेन और परिवहन सेवाएं भी प्रभावित
शंघाई में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर के दो प्रमुख एयरपोर्ट पर सोमवार को 943 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
दक्षिण-पश्चिम चीन के चेंगदू से रविवार को शंघाई जा रही एक फ्लाइट भी खराब मौसम के कारण शंघाई में लैंड नहीं कर सकी। विमान ने कुछ देर शंघाई के ऊपर चक्कर लगाया और इसके बाद उसे बीजिंग डायवर्ट कर दिया गया। बीजिंग में उतरने के बाद विमान रात में वापस चेंगदू लौट गया।
लोकल ट्रेनों समेत कई सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी अस्थायी तौर पर बंद किया गया। हालांकि, झेजियांग के निंगबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर से उड़ानें दोबारा शुरू कर दी गईं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को आगाह किया है कि तूफान का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए आने वाले समय में कुछ उड़ानों में देरी या कैंसिलेशन हो सकता है।
बीजिंग के 5 जिलों में रेड अलर्ट
डॉल्फिन तूफान का असर चीन की राजधानी बीजिंग तक पहुंच गया है। यहां पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बताया गया है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और आउटडोर गतिविधियों को रोकने की सलाह दी है।
चीन के मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान अब उत्तर-पश्चिम दिशा में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, डॉल्फिन का क्लाउड सिस्टम करीब 1,300 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
संबंधित समाचार

कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर:22 वर्षीय युवक की मौत; 200 फीट तक घसीटा ले गया वाहन

बारिश के बीच नाले में समाई वैन:तीन बच्चों समेत नौ की मौत; मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम:TRAI ने लागू किया नया नियम; मोबाइल यूजर्स को मिलेगी राहत

किसान ने उठाया खौफनाक कदम:फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुुलिस जांच में जुटी

स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे का बड़ा फैसला:12 से 15 अगस्त तक ट्रेनों में पार्सल बुकिंग बंद

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन:भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

शकर पर सरकार का बड़ा दांव:एथेनॉल के लिए गन्ने का इस्तेमाल घटाने की तैयारी; 30 लाख टन बढ़ सकती है सप्लाई

सावन के दूसरे सोमवार निकली महाकाल की भव्य सवारी:लाखों भक्त हुए शामिल; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी बाबा की नगरी

फिल्म डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार:एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग का भी लगाया आरोप

राष्ट्रीय दलों से ज्यादा चंदा जुटा रहीं क्षेत्रीय पार्टियां:डीएमके, टीएमसी समेत 8 दल आगे; एक साल में 198% बढ़ा फंड

खाद फैक्ट्री पर कृषि विभाग की कार्रवाई:25 टन उर्वरक का स्टॉक मिला; मैनेजर और क्वालिटी कंट्रोलर पर एफआईआर

जॉब के नाम पर महिला से ठगी:इंस्टाग्राम से जाल में फंसाया; अलग-अलग खातों में जमा कराए लाखों रुपए

राम मंदिर दान चोरी के बीच नई व्यवस्था:एसबीआई ने सेना के रिटायर्ड 10 बैंककर्मियों की ड्यूटी लगाई

विधायक के बंगले में दिनदहाड़े चोरी:नल और सामान ले गए बदमाश; वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा पर सवाल

बड़ा फैसला:इतने हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति; औद्योगिक सुरक्षा के लिए बनेंगी 3 बटालियन

5 लोगों से साइबर ठगी:वायुसेनाकर्मी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; लिंक पर क्लिक करते ही निकली रकम

लुटता रहा नारायण का खजाना मौन रहे जिम्मेदार:बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में हेराफेरी

फोरलेन सर्विस रोड प्रोजेक्ट उलझा:इतने करोड़ के खर्च पर 5 साल से ना-नुकुर, रोजाना जाम से जनता परेशान

पार्षदों पर है अहम जिम्मेदारी वे जनसमस्याएं हल करने में जुट जाएं:भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने दिया मंत्र

पहाड़ियों में ट्रेकिंग के दौरान इंजीनियर युवक लापता:चार दिन बाद भी सुराग नहीं; डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से तलाश जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!